Mithun Rashifal Today: आज नौकरी में खुलेगा भाग्य, पार्टनर से मिलेगा सहयोग

Mithun Rashifal Today: आज नौकरी में खुलेगा भाग्य, पार्टनर से मिलेगा सहयोग

Last Updated:

Mithun Rashifal 27 June: ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है जहां उनके नीच के होने चलते मिथुन जातकों का मन संवेदनशील रहने वाला है. आज आप इमोशनल रह सकते हैं. इसलिए आर्थिक मामलों से जुड़े फैसले आप दिल से नहीं दिमाग से लीजिए और विशेष सावधानी बरतें .

Mithun Rashifal 27 June: आज 27 जून यानी शनिवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज आपको क्रोध आ सकता है और आपका व्यवहार कटु रह सकता है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज मिथुन जातक ‘हिटलर’ की तरह दूसरों के साथ पेश आ सकते हैं. इससे नुकसान की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं. उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ने कहा है कि अहंकार मेरी खुराक है. उन्होंने आगे समझाया कि अगर मनुष्य के अंदर अहंकार आ जाता है तो इससे कई बनते काम बिगड़ सकते हैं. इसके विपरीत, अगर आप दूसरे लोगों के प्रति दयालु स्वभाव रखेंगे तो आपका हर काम बहुत अच्छा होगा.

सम्मान करने से मजबूत होगा ‘मंगल’, विदेश यात्रा के योग
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि अगर आप सबका सम्मान करेंगे तो आपका मंगल ग्रह अच्छा परिणाम देगा. उन्होंने बताया कि जिन जातकों का जन्म इस समय होगा, उनकी भविष्य में विदेश यात्रा संभव होगी. अगर कोई मिथुन जातक विदेश जाकर पढ़ाई या नौकरी करना चाहता है तो यह उसके लिए बिल्कुल उपयुक्त समय है. मिथुन जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संभालने वाला भी है. अगर आप कोई बड़ा काम शुरू करना चाहते हैं तो दूसरों की सलाह पर ही काम शुरू करें. आप खुद से अभी कोई बड़ी योजना न बनाएं. उन्होंने सलाह दी कि अगर बहुत जरूरी हो तो ही आप यात्रा करें, वरना इस समय यात्रा करने से पूरी तरह परहेज करें.

कुंडली में ‘अर्धनारीश्वर योग’ और मां बगलामुखी की कृपा
उन्होंने बताया कि इस दिन की मुख्य अवस्था है, अपनों के कारण धन और मन का लाभ. इसका सीधा मतलब यह है कि आपके प्रियजनों के साथ आपके संबंध मधुर हो सकते हैं. आपको उनसे पूरा सहयोग मिल सकता है और उनके व्यवहार में आपको सकारात्मक परिवर्तन होते नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि इस समय शुक्र के साथ बृहस्पति उच्च का बैठा हुआ है, जिसके चलते कुंडली में ‘अर्धनारीश्वर योग’ का निर्माण हो रहा है और मिथुन राशि वाले जातकों पर इससे देव कृपा बरसेगी. इस दौरान जातकों पर मां बगलामुखी की विशेष कृपा आती है. ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज का दिन मिथुन जातकों के जीवन में एक नया और बड़ा बदलाव लेकर आया है.

आर्थिक मामलों में दिल के बजाय दिमाग से लें फैसले
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है, जहां उनके नीच के होने के चलते मिथुन जातकों का मन काफी संवेदनशील रहने वाला है. आज आप अत्यधिक इमोशनल रह सकते हैं. इसलिए आर्थिक मामलों से जुड़े सभी फैसले आप दिल से नहीं, बल्कि दिमाग से लीजिए और लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें. उन्होंने कहा कि मिथुन राशि में विराजमान सूर्यदेव नए लोगों से संपर्क बढ़ाने और जीवन में आगे बढ़ने में आपकी मदद कर रहे हैं. इस समय कर्क राशि में शुक्र, बुध और बृहस्पति की मौजूदगी आपके भविष्य को सुरक्षित करने और सही प्लानिंग करने की प्रेरणा दे रही है, लेकिन आप फिलहाल जल्दबाजी में कोई प्लानिंग न बनाएं.

कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा प्रभाव, टलेगी आर्थिक तंगी
आज मिथुन जातकों को अपने अच्छे व्यवहार और लोगों से संपर्क बढ़ाने के कार्यों के जरिए बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है. इससे भविष्य में होने वाली आपकी इनकम में बड़ा उछाल आ सकता है. आप कल्पनाओं की दुनिया से दूर होकर अपना पूरा ध्यान वास्तविक योजनाओं पर लगाएं. इसके साथ ही आप फिजूलखर्ची से भी बचें. सूर्य देव के इस समय मिथुन राशि में विराजमान होने से कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और लोगों के बीच आपकी ख्याति लगातार बढ़ेगी. आपके सकारात्मक विचारों और अच्छे व्यवहार से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे और आपको आगे बढ़ने के नए मौके देंगे.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed