दैनिक राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए धन लाभ की स्थितियां रहेंगी तो तुला वाले किसी भी प्रक
मेष राशिफल
आज भावुकता से बचना होगा. अपने कार्यक्षेत्र में स्थिरता बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे. जॉब में कार्य में विलंब होता हुआ दिख रहा है, पर निरंतर और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको आज सफल बनाएगा. व्यापार में सामान्य स्थितियां रहेंगी, कानूनी संबंधी अड़चनें दूर होंगी. रिश्तों को लेकर आज अधिक अपेक्षाएं आपके दुख और तनाव का कारण बन सकती हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है. मांगलिक कार्य या परिवार के साथ घूमने की योजनाएं बनेंगी. आज सफलता को बढ़ाने के लिए पूजा के नित्य क्रम में भगवान शंकर का जलाभिषेक अवश्य करें. भाग्य का साथ 58% तक रहेगा.
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आने वाला है. मेहनत को सफलता का साथ जरूर मिलेगा, पर अपने काम से अत्यधिक उम्मीदें पूरी न होती देखकर आप कुछ तनावग्रस्त हो सकते हैं. जॉब में बदलाव और बड़े निर्णय लेते समय आज सजग रहें. व्यापार के लिए आज का समय उत्तम है, लाभ की स्थितियां बनेंगी. जो लोग अपने व्यापार को बाहरी देशों से जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन उपयोगी है. प्रयासरत रहें. वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा. रिश्तों में निकटता रहेगी. आज का दिन सफल बनाने के लिए प्रदोष काल में शिवजी का पूजन जरूर करें. भाग्य का साथ 52% तक रहेगा.
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लिए दिन अनुकूल है. लंबे समय से सोचे हुए कार्यों पर अगर ध्यान देंगे तो निश्चित उन्हें पूरा कर पाएंगे. आज आपका अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा और धन लाभ की स्थितियां रहेंगी. जॉब में स्थिरता को लेकर सकारात्मक प्रभाव रहेगा. आज आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज थोड़ा सजगता से निर्णय लेने होंगे. निवेश संभलकर करें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.
कर्क राशिफल
आज का दिन उत्तम रहेगा. आज भाग्य का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग रहेगा, वहीं जॉब में स्थायित्व बढ़ेगा. लंबे समय से अटके काम भी आज आगे बढ़ेंगे. जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें आज विस्तार और व्यापारिक उन्नति के लिए प्रयासरत रहना चाहिए. अचानक कोई रुकावट आपकी जल्दबाजी के कारण आ सकती है. सजग रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रिश्तों में सहजता रहेगी और किसी नई शुरुआत के लिए अनुकूल समय है. प्रदोष तिथि का व्रत रखें और प्रदोष काल में शिव पूजन करें. भाग्य का साथ 72% तक रहेगा.
सिंह राशिफल
आज का दिन मिश्रित फल लेकर आ रहा है. धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका भी मिलेगा. कार्यक्षेत्र में लोगों से संपर्क बढ़ेगा. जॉब में अधिक अवसर प्राप्त होंगे. नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. व्यापार में भी नए प्रोजेक्ट या नया निवेश आज आप कर सकते हैं. आज स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. लापरवाही न करें. पारिवारिक रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव रहेगा. आज आपको भगवान शिव को जल अर्पण कर दिन की शुरुआत करनी चाहिए. आज आपका भाग्य 55% तक रहेगा.
कन्या राशिफल
आज का दिन उत्साह से भरा होगा. अपने काम से आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे, जो आपके लिए सुखद अनुभव के साथ भविष्य में मिलने वाले अवसरों को भी दर्शाता है. इसलिए सकारात्मक दृष्टि से अपने व्यवहार और कार्यों को प्रदर्शित करें. जॉब करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन सामान्य रहेगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज आप नए लोगों के संपर्क में आएंगे. परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. आज आपका भाग्य 65% तक रहेगा.
तुला राशिफल
आज का दिन अनुकूल रहेगा, पर आपके कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रहेंगे. किसी भी प्रकार का जोखिम ना उठाएं. लोगों से विरोध लेने से बचें. वहीं व्यापार में आपकी मेहनत रंग लाएगी. आपको कर्ज लेने से बचना चाहिए. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आज रह सकती है. संतान को लेकर कुछ चिंता रहेगी. परिवार में आज आपको सभी का सहयोग मिलेगा. माहौल सुखद रहेगा. आज आपको भगवान शिव की पूजा करके दिन की शुरुआत करनी चाहिए. आज आपका भाग्य 59% तक रहेगा.
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन मेहनत भरा रहेगा. अधिक मेहनत से कार्य सफल होंगे. आज खर्च बढ़ेगा, वहीं सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आज व्यापारिक दृष्टिकोण से भी दिन गतिशील रहेगा. जॉब में नई जिम्मेदारियों के साथ स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं. संतान पक्ष को लेकर तनाव रह सकता है. पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे. नए संबंधों से जुड़ाव रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. आज आपको भाग्य का साथ 59% तक रहेगा.
धनु राशिफल
आज का दिन कई संभावनाओं को लेकर आया है. कार्य के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी, वहीं पराक्रम को भाग्य का साथ मिलेगा. आज आपकी रचनात्मक क्षमता कार्यों को बेहतर परिणाम देगी. जॉब और नए प्लेसमेंट को लेकर दिन अनुकूल रहेगा. वहीं व्यापारिक वृद्धि के लिए मार्केटिंग को लेकर कुछ नया करेंगे, जो आपको सफलता प्रदान करेगा. परिवार से आपको सहयोग मिलेगा. संतान पक्ष को लेकर कुछ परेशानी मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज भगवान राम का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें तथा सूर्य दर्शन भी करें. आज आपका भाग्य 70% तक रहेगा.
मकर राशिफल
आज अधिक मेहनत करने वाला दिन है. कार्यक्षेत्र में विस्तार, निवेश और धन लाभ की स्थितियां बनेंगी. जॉब में बेहतर परिणाम मिलेंगे. नए प्रयास करने के लिए दिन अनुकूल है. आधिकारिक पक्ष का सहयोग मिलेगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज आपके काम बनते दिखाई पड़ रहे हैं. पर संतान पक्ष से कुछ चिंता रहेगी. पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा. हनुमान चालीसा का पाठ करके दिन की शुरुआत करें. आज आपका भाग्य 65% तक रहेगा.
कुंभ राशिफल
आपके लिए आज का दिन कामों को लेकर असमंजस की स्थितियां लेकर आएगा. आज आपको काफी सोच-विचार करके अपने काम पूरे करने चाहिए. वहीं आज किसी मांगलिक कार्य में सहभागिता रहेगी. आपकी प्लानिंग और लगन सभी कामों में आपको सफल बनाएगी. व्यापार के लिहाज से भागदौड़ बनी रहेगी. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. संबंध सुधरेंगे. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, बस खान-पान को लेकर लापरवाही न बरतें. आज शनि प्रदोष तिथि का व्रत रखकर महादेव और माता पार्वती की पूजा करें. आज भाग्य का साथ 63% तक रहेगा.
मीन राशिफल
आज का दिन विस्तार और सुखों में वृद्धि लेकर आ रहा है. आज अपने कामों को एकाग्रता के साथ कर पाएंगे. जॉब हो या व्यापार, आज अनुभवी लोगों का सहयोग आपको बेहतर परिणाम दिलाएगा. आज आप नया निवेश कर सकते हैं. आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे. वहीं कोई पुराना मित्र भी आज मिल सकता है. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य का आज जरूर ध्यान रखें. शनि प्रदोष तिथि का व्रत करें और विधि विधान के साथ शिव पूजन करें. भाग्य का साथ 74% तक रहेगा.


