Mithun Rashifal: बिजनेस-करियर में अच्छा दिन, प्रेम संबंधों में थोड़ा संभलकर

Mithun Rashifal: बिजनेस-करियर में अच्छा दिन, प्रेम संबंधों में थोड़ा संभलकर

Last Updated:

Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों का करियर के क्षेत्र में आज का दिन (शुक्रवार) खास रहने वाला है. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज खत्म हो सकती है. अगर आज नौकरी के लिए इंटरव्यू है, तो अच्छा रहे…और पढ़ें

X

व्यापार और करियर के क्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा.

हरिद्वार. आज 28 फरवरी शुक्रवार का दिन है. आज मिथुन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र और करियर को लेकर शुभ संकेत मिलने के योग हैं. मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध का गोचर गुरु की मीन राशि में कल 27 फरवरी की रात 11:46 बजे हो गया था और बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर कर्म स्थान पर रहेगा, जिस कारण जातकों को कार्यक्षेत्र, नौकरी, करियर में नई उपलब्धि मिलेगी. यदि आप बिजनेसमैन हैं, तो आपको नया बिजनेस शुरू करने के लिए आज कोई व्यक्ति मिल सकता है. मीन राशि में बुध ग्रह के साथ शुक्र और राहु भी रहेंगे, जिस कारण जातकों के वैवाहिक संबंधों में तनाव या जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर भी स्थिति ऐसी ही रहेगी. अपने प्रेमी/प्रेमिका पर आंख बंद करके विश्वास न करें. प्रेम संबंधों में आज आपको संयम और सतर्कता बरतनी होगी. छात्रों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि बुध ग्रह का गोचर कल 27 फरवरी की रात 11:46 बजे गुरु की मीन राशि में हो गया था. शुक्र और राहु पहले ही मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. शुक्र स्त्री के कारक हैं. मिथुन राशि की चन्द्र कुंडली में सप्तमेश बृहस्पति हैं और बृहस्पति का गोचर शुक्र की राशि पर हो रहा है, जिस कारण जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ना या तनाव या विवाद होने के योग बन रहे हैं. वैवाहिक संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. ऐसे ही प्रेम संबंधों को लेकर स्थिति बनी हुई है. अपने प्रेमी/प्रेमिका पर आंख बंद करके विश्वास न करें. आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है. आपको संयम और सतर्कता बरतनी होगी.

व्यावसायिक राशिफल: उन्होंने कहा कि कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन खास रहेगा. बुध ग्रह का गोचर मीन राशि में कर्म स्थान पर है, जिस कारण मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र, नौकरी आदि में नई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं. बहुत जल्द आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित नई उपलब्धियां मिलेंगी. आज दोपहर तीन बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्षेत्र और नौकरी करने वाले जातकों को नई उपलब्धि मिलने के शुभ संकेत मिलेंगे. जो जातक व्यापार करते हैं, उन्हें आज कोई बिजनेस पार्टनर मिल सकता है या किसी बिजनेसमैन से मिलने के लिए वह काफी दिन से कोशिश कर रहे थे, उनसे आज आपकी मुलाकात होगी. इसके बाद आप नया बिजनेस शुरू करेंगे, तो आपको आर्थिक लाभ होगा. कार्यक्षेत्र के लिए 28 फरवरी का दिन बेहद ही शुभ और अच्छा रहेगा.

करियर राशिफल: ज्योतिषाचार्य ने आगे कहा कि करियर के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है. जैसे कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं, वैसे ही करियर के लिए भी आज का दिन बेहद ही अच्छा रहने वाला है. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह का गोचर मीन राशि में कर्म स्थान पर हो रहा है, जिस कारण मिथुन राशि के जातकों को व्यावसायिक और करियर में लाभ मिलेगा. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज खत्म होगी. जिन जातकों का आज इंटरव्यू है, उनका इंटरव्यू अच्छा रहेगा और नौकरी के लिए उन्हें जल्द ही सूचना मिल जाएगी. मिथुन राशि के जो युवा पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए भी आज स्थिति अच्छी रहेगी. पढ़ाई में मन लगेगा और जो आप पढ़ाई करेंगे, उसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

Mithun Rashifal: बिजनेस-करियर में अच्छा दिन, प्रेम संबंधों में थोड़ा संभलकर

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

अब तक रविवार को ही काटते रहे हैं बाल, नाखून और दाढ़ी? होते हैं कई नुकसान! प्रेमानंद महाराज ने बताया इनके लिए सही दिन!

Next post

Panchang: आज से फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारंभ, सिद्ध योग में लक्ष्मी पूजा, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, पंचक

You May Have Missed