Meen Rashifal: धन वृद्धि के संकेत, व्यापारी न करें भरोसा, आज का मीन राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 29 June 2026: मीन राशि के जो जातक व्यापार करते हैं, वे आज (सोमवार) सावधान रहें. आज न किसी से वादा लें और न वादा करें. आज किसी पर भी विश्वास न करें, खासकर कपड़ों का व्यापार करने वाले जातकों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है. आज ग्राहकों से अनबन हो सकती है.
सागर. आज 29 जून 2026 दिन सोमवार को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा है और पूर्णिमा होने के बाद ग्रहों की चाल एक बार फिर बदलने वाली है. ऐसे में जहां कई राशियों के लिए ग्रहों की चाल विशेष फलदायी होने वाली है, तो कुछ राशियों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. ऐसे ही शुक्र और बुध के वक्री होने से मीन राशि के जातकों को जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बड़ा ही चुनौती भरा दिन रहने वाला है. आज स्वास्थ्य से लेकर व्यापार तक में कई तरह की बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं. अपनों या फिर किसी अजनबी पर भरोसा करना आज आपको भारी पड़ सकता है. मीन राशि के जातक आज सोच-समझकर फैसला लें, ऐसा न करने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है.
सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री जी महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा. आज का दिन कुछ खुशखबरी भी दे सकता है लेकिन कुछ परेशानियां भी सामने आ सकती हैं. आज मीन राशि के जातकों को किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले 100 बार सोचना होगा. मीन राशि के जातकों का भाग्य अंक 2 है और शुभ अंक 11 है. आज के दिन किसी भी कार्य को करने में इन अंकों का इस्तेमाल कर शुरुआत करें, तो कार्य में सफलता मिलेगी.
व्यापारी रहें सावधान
मीन राशि के जो जातक व्यापार करते हैं, वे आज सावधान रहें. आज न किसी से वादा लें और न वादा करें. आज किसी पर भी भरोसा न करें, खासकर कपड़ों का व्यापार करने वाले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है. आज के दिन ग्राहकों से तालमेल गड़बड़ा सकता है या अनबन हो सकती है.
मीन का आर्थिक राशिफल
आज धन वृद्धि के संकेत दिखाई दे रहे हैं. रुके हुए पैसे मिलने की संभावना बन रही है लेकिन धन के चक्कर में कोई बड़ा फैसला न लें. आज के लिए मीन राशि वालों का शुभ अंक 11 है. अगर दुकान से संबंधित कोई व्यवसाय करते हैं, तो आज आपको सुबह 11 बजे दुकान खोलनी चाहिए.
कैसी रहेगी लव लाइफ?
आज के दिन पति-पत्नी को बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा ताकि घर की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव न पड़े. दोनों को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए. जो व्यक्ति सिंगल हैं, उनके लिए कोई खुशखबरी आ सकती है या जिनके विवाह को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है और वे अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे थे, वह बातचीत आज आपके पक्ष में हो सकती है.
मीन का स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है. मौसमी बीमारियों का प्रकोप आप पर हो सकता है. ऐसे में सावधानी बरतें. हड्डी से संबंधित दर्द भी हो सकता है. आज नेत्रों में जलन की समस्या देखने को मिल सकती है.
आज के लिए उपाय
मीन राशि के जातकों को आज के दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. शिव पूजा विशेष रूप से शुभ फलदायी साबित होगी. आज मुख्य उपाय के रूप में पंचामृत ले लें. दूध, दही, घी, शक्कर और शहद, ये पांच चीजें गंगाजल में मिला लें. इनका मिश्रण करने के बाद पहले नंदी भगवान को स्नान करवाएं और फिर यह पंचामृत भोलेनाथ को अर्पण करें. आपके सारे मनोरथ पूर्ण हो जाएंगे.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


