तुला राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत! करियर और धन लाभ के प्रबल योग
Last Updated:
Aaj ka Tula Rashifal 29 June 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह, आत्मविश्वास और नए अवसर लेकर आया है. चंद्रमा के धनु राशि में गोचर से साहस, संचार कौशल और निर्णय क्षमता मजबूत होगी. अजमेर के ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार, नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और महत्वपूर्ण मीटिंग या बातचीत में सफलता के योग हैं. व्यापारियों को नए ग्राहकों और पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है. भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा, जबकि छोटी दूरी की यात्रा भी लाभदायक साबित हो सकती है. भगवान शिव की पूजा और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप शुभ फल देगा.
Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 29 जून यानी आज का दिन उत्साह, आत्मविश्वास और नए अवसरों से भरपूर रहने वाला है. आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष में यह कुंडली का तृतीय भाव माना जाता है, जो पराक्रम, साहस, संचार कौशल, भाई-बहनों, मित्रों और छोटी यात्राओं का होता है. चंद्रमा का यह गोचर आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार करियर और व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा.
आज आपका आत्मविश्वास और साहस पहले से अधिक मजबूत रहेगा, जिससे आप कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरा कर पाएंगे. नौकरीपेशा लोगों की स्पष्ट सोच, प्रभावशाली व्यक्तित्व और बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों को प्रभावित करेगी. अगर आपको किसी महत्वपूर्ण मीटिंग, प्रस्तुति या बातचीत का इंतजार था तो उसमें आपको सफलता मिलने के अच्छे योग हैं.
पुराने संबंधों से लाभ मिलने की संभावना
व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. नए ग्राहकों से संपर्क बढ़ेगा और पुराने संबंधों से भी लाभ मिलने की संभावना है. यदि आप किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं या अपने व्यवसाय का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल साबित हो सकता है. आपके द्वारा किए गए प्रयास उम्मीद से बेहतर परिणाम देंगे.
भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा रहेगा. मानसिक ऊर्जा और सकारात्मक सोच के कारण आप पूरे दिन सक्रिय और उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन अधिक भागदौड़ के बीच पर्याप्त आराम करना भी जरूरी रहेगा. पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी सुखद वातावरण रहेगा. भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कई कार्य आसान हो जाएंगे. यदि किसी रिश्ते में लंबे समय से गलतफहमी चल रही थी तो आज बातचीत से उसे दूर करने का अच्छा अवसर मिल सकता है. छोटी दूरी की भी लाभदायक यात्रा का योग बन रहा है जो भविष्य में नए अवसर लेकर आ सकती है.
तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


