Mauni Amavasya 2026 Rashi Anusar Daan: मौनी अमावस्या पर आपकी राशि के लिए सबसे अच्छा दान, मिटेगा ग्रह दोष, पितर भी होंगे खुश!
Last Updated:
Mauni Amavasya 2026 Rashi Anusar Daan: मौनी अमावस्या 18 जनवरी को है. इस दिन विधिपूर्वक स्नान करने के बाद दान करना चाहिए. दान करने से आपके ग्रह मजबूत होंगे और उससे जुड़े दोष दूर होंगे, वहीं ये दान पितरों की कृपा प्राप्ति का भी माध्यम है. इससे वे खुश होकर आपकी उन्नति का आशीर्वाद देंगे. शास्त्रों में तीन ऋण बताए गए हैं, देव ऋण, पितृ ऋण और ऋषि ऋण. इन तीनों ही ऋणों से मुक्ति का मार्ग दान है. जब आप दान करते हैं तो इन तीनों ऋणों से मुक्ति पा जाते हैं. आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार दान की वस्तुएं और उससे होने वाले लाभ के बारे में.
मेष: मौनी अमावस्या पर मेष राशि के जातकों को गेहूं, काले तिल, तांबा, लाल मसूर, लाल रंग के कपड़े आदि का दान करना चाहिए. आपकी राशि का स्वामी ग्रह मंगल है. मंगल ग्रह को मजबूत करने में ये दान सहायक होंगे.

वृषभ: आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. आप मौनी अमावस्या के दिन जौ, सफेद वस्त्र, इत्र, आटा, चीनी, दूध आदि का दान करें. इससे आपका शुक्र दोष दूर होगा और आपसे पितर भी प्रसन्न रहेंगे. आपके सुख और सुविधाओं में इजाफा होगा.

मिथुन: आपको मौनी अमावस्या पर काला तिल, कंबल, जूता, चप्पल, दाल, हरे रंग के कपड़े, हरा चारा आदि का दान करना चाहिए. आपके स्वामी ग्रह बुध हैं, इस दान से बुध मजबूत होगा, जिससे वाणी, करियर में लाभ होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कर्क: आपकी राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है. आप लोगों को मौनी अमावस्या के दिन अन्न में चावल, चांदी, सफेद रंग के कपड़े, सफेद चंदन, काला तिल, मोती आदि का दान करना चाहिए.

सिंह: मौनी अमावस्या के दिन सिंह राशि के लोगों को तांबा, गेहूं, गुड़, केसर, कंबल, गरम कपड़े, काला तिल आदि दान करना चाहिए. आपके स्वामी ग्रह सूर्य हैं. इस दान से सूर्य दोष मिटेगा. करियर में लाभ, शासन, सत्ता, सरकार, पिता से सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या: आपकी राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं. आप भी मौनी अमावस्या पर काला तिल, हरे रंग के कपड़े, अन्न, हरे फल आदि का दान करें. बुध दोष से मुक्ति के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान करते हैं.

तुला: मौनी अमावस्या पर तुला वालों को सफेद रंग के कपड़े, शक्कर, दूध, इत्र, सौंदर्य सामग्री, जौ, तिल आदि दान करें. आपका स्वामी ग्रह शुक्र मजबूत होगा. पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा. शनिदेव भी प्रसन्न होंगे.

वृश्चिक: आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, आप मौनी अमावस्या पर लाल रंग की वस्तुओं जैसे लाल फल, मसूर दाल, लाल रंग के कपड़े, इसके अलवा काला तिल, गेहूं, तांबा आदि दान करें.

धनु: मौनी अमावस्या पर धनु वालों को काले तिल के अलावा पीले रंग की वस्तुओं जैसे गुड़, चने की दाल, धार्मिक पुस्तकें, हल्दी, सोना, केसर, वस्त्र आदि का दान करना चाहिए.

मकर: आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं. आप मौनी अमावस्या के दिन काले तिल, काली उड़द, काला कंबल, वस्त्र, जूते, चप्पल, सप्तधान्य, तेल आदि का दान करें.

कुंभ: आपको भी मकर राशि की तरह ही वस्तुओं का दान करना चाहिए क्योंकि आपके भी स्वामी ग्रह शनिदेव हैं.

मीन: मौनी अमावस्या पर मीन वालों को भी पीले वस्त्र, गुड़, बेसन, चने की दाल, सोना, पीतल, काले तिल, हल्दी आदि दान करना चाहिए. धनु की तरह मीन के भी स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं.

इस दिन सभी लोगों को काले तिल का दान करना चाहिए. इससे आपका शनि दोष दूर होगा और साढ़ेसाती या ढैय्या के दुष्प्रभाव में भी कमी आएगी.


