आज का पंचांग, 18 जनवरी 2026: मौनी अमावस्या, स्नान-दान, सर्वार्थ सिद्धि योग, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय

आज का पंचांग, 18 जनवरी 2026: मौनी अमावस्या, स्नान-दान, सर्वार्थ सिद्धि योग, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 January 2026: आज मौनी अमावस्या, रविवार व्रत, सूर्य पूजा और स्नान-दान का दिन हैं. मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग बना है. ब्रह्म मुहूर्त से ही मौनी अमावस्या का स्नान और दान हो रहा है. माघ अमावस्या के दिन मौनी अमावस्या मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, आज माघ कृष्ण अमावस्या तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, चतुष्पाद करण, हर्षण योग, पश्चिम का दिशाशूल और धनु राशि में चंद्रमा है. मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने से पाप मिटते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. उस ​पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. मौनी अमावस्या स्नान के बाद वस्त्र, अन्न, फल आदि का दान करते हैं. पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, दान आदि करते हैं, इससे पितृ दोष का निवारण होता है. आज दान करने से ग्रह दोष भी दूर होते हैं. मौनी अमावस्या पर काले तिल का दान महत्वपूर्ण होता है.

मौनी अमावस्या पर लोग मौन व्रत रखते हैं. आज रविवार व्रत भी हैं. इसमें व्रत में नमक नहीं खाते हैं, मीठा भोजन करते हैं. व्रती को सूर्य देव को जल से अर्घ्य देना चाहिए और उनके मंत्र का जाप करना चाहिए. यदि कुंडली में सूर्य दोष है तो प्रतिदिन केसर का तिलक करें और गेहूं, लाल या नारंग वस्त्र, लाल फल, तांबा, सोना आदि का दान करें. सूर्य का शुभ रत्न माणिक्य है, इसे आप अनामिका अंगुली में धारण कर सकते हैं. दैनिक पंचांग से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि के बारे में.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 जनवरी 2026

  • आज की तिथि- अमावस्या – 01:21 ए एम, जनवरी 19 तक, फिर प्रतिपदा
  • आज का नक्षत्र- पूर्वाषाढा – 10:14 ए एम तक, उसके बाद उत्तराषाढा
  • आज का करण- चतुष्पाद – 12:45 पी एम तक, नाग – 01:21 ए एम, जनवरी 19 तक, फिर किंस्तुघ्न
  • आज का योग- हर्षण – 09:11 पी एम तक, उसके बाद वज्र
  • आज का पक्ष- कृष्ण
  • आज का दिन- रविवार
  • चंद्र राशि- धनु- 04:41 पी एम तक, उसके बाद मकर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:49 पी एम
चन्द्रोदय- चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त- 05:20 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
  2. सर्वार्थ सिद्धि योग: 10:14 ए एम से 07:14 ए एम, जनवरी 19
  3. अभिजीत मुहूर्त: 12:10 पी एम से 12:53 पी एम
  4. विजय मुहूर्त: 02:17 पी एम से 03:00 पी एम
  5. अमृत काल: 05:02 ए एम, जनवरी 19 से 06:44 ए एम, जनवरी 19
  6. निशिता मुहूर्त: 12:05 ए एम, जनवरी 19 से 12:58 ए एम, जनवरी 19

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 08:34 ए एम से 09:53 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:53 ए एम से 11:12 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:12 ए एम से 12:32 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:51 पी एम से 03:10 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:49 पी एम से 07:29 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:29 पी एम से 09:10 पी एम
चर-सामान्य: 09:10 पी एम से 10:51 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:12 ए एम से 03:53 ए एम, जनवरी 19
शुभ-उत्तम: 05:34 ए एम से 07:14 ए एम, जनवरी 19

आज के अशुभ समय

  • यमगण्ड- 12:32 पी एम से 01:51 पी एम
  • गुलिक काल- 03:10 पी एम से 04:29 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 04:24 पी एम से 05:06 पी एम
  • राहुकाल- 04:29 पी एम से 05:49 पी एम
  • दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

गौरी के साथ – 01:21 ए एम, जनवरी 19 तक, फिर श्मशान में.

Source link

Previous post

Ank Jyotish 18 January: अंक 1 वाले सेहत का रखें ख्याल, 4 की आय बढे़गी, स्वार्थी लोगों से रहें सावधान, इन 2 मूलांक वालों को प्रोफेशनल सफलता मिलेगी

Next post

Mauni Amavasya 2026 Rashi Anusar Daan: मौनी अमावस्या पर आपकी राशि के लिए सबसे अच्छा दान, मिटेगा ग्रह दोष, पितर भी होंगे खुश!

You May Have Missed