Mahalaxmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू? 15 दिन इस विधि से करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
महालक्ष्मी व्रत कब से शुरू है?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, महालक्ष्मी व्रत के लिए भाद्रपद शुक्ल अष्टमी तिथि का शुभारंभ 30 अगस्त शनिवार को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगा और यह तिथि 1 सितंबर सोमवार को 12 बजकर 57 एएम पर खत्म होगी. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर महालक्ष्मी व्रत का शुभांरभ 31 अगस्त रविवार को होगा.
महालक्ष्मी व्रत के शुभ मुहूर्त?
महालक्ष्मी व्रत के पहले दिन वैधृति योग प्रात: काल से लेकर दोपहर 03 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. उसके बाद विष्कम्भ योग बन रहा है. उस दिन अनुराधा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर सुबह 05 बजकर 27 मिनट तक है. उसके बाद से ज्येष्ठा नक्षत्र है. व्रत के दिन सूर्योदय 05:59 ए एम पर और सूर्यास्त 06:44 पी एम पर होगा.
महालक्ष्मी व्रत का समापन
हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक, 31 अगस्त को शुरू होने वाला महालक्ष्मी व्रत 14 सितंबर रविवार को खत्म होगा. उस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करके व्रत का पारण किया जाएगा.
महालक्ष्मी व्रत की सही पूजा विधि
महालक्ष्मी व्रत पर स्वर्ग की भद्रा
महालक्ष्मी व्रत के दिन भद्रा लगेगी. भद्रा का प्रारंभ सुबह में 5 बजकर 59 मिनट से होगा और यह दिन में 11 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. इस भद्रा का वास स्वर्ग में है. स्वर्ग की भद्रा का दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होता है. ऐसे में आप शुभ कार्य कर सकते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


