Lucky Bracelet: हाथ का कड़ा चमका देगा किस्मत! जानें कौन सी धातु से होगा फायदा
Metal Bracelet Astrology Benefits: आपने कई लोगों को देखा होगा कि वे अपने हाथ में कड़ा पहनते हैं. कुछ लोग शौकिया तौर पर कड़ा पहनते हैं तो कुछ लोग धार्मिक स्थलों पर जाते हैं तो वहां पर मिलने वाले कड़े को प्रसाद के स्वरूप हाथ में धारण कर लेते हैं. धातु के कड़े कई प्रकार के होते हैं, ये सोना, चांदी, पीतल, तांबा, लोहा या स्टील के हो सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप अपनी कुंडली के आधार पर शुभ और फलदायी धातु का कड़ा पहनते हैं तो आपकी किस्मत चमक सकती है. आपकी किस्मत के सितारे आपको बुलंदियों पर पहुंचा सकते हैं. लेकिन आपने गलत धातु का कड़ा पहन लिया तो आपका बैडलक भी शुरू हो सकता है.
सोने का कड़ा: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने का कड़ा देव गुरु बृहस्पति और ग्रहों के राजा सूर्य से जुड़ा होता है. आप सोने का कड़ा पहनते हैं तो यह करियर में ग्रोथ देगा, आपके यश, कीर्ति, वैभव, सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कर सकता है. आपके ज्ञान, प्रभाव, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि कर सकता है. इससे कुंडली का सूर्य और गुरु दोष दूर होगा.
चांदी का कड़ा: चांदी का संंबंध चंद्रमा से है, जो मन का कारक होता है. जो लोग चांदी का कड़ा पहनते हैं, उनका मन शांत और एकाग्र होता है, वे सही फैसले लेते हैं. गुस्सा और तनाव कम होता है. आप चांदी का कड़ा पहनते हैं तो आपकी कुंडली का चंद्र दोष भी खत्म हो जाएगा.
लोहे का कड़ा: जो लोग लोहे का कड़ा पहनते हैं, उन पर शनि का प्रभाव बढ़ता है. लोहे या स्टील का संंबंध शनि ग्रह से है. इस वजह से लोहे या स्टील का कड़ा सभी लोगों को नहीं पहनना चाहिए. यदि कुंडली में शनि दोष है, साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है तो ही इसे कड़े को धारण करना चाहिए.
पीतल का कड़ा: पीतल का संबंध भी गुरु ग्रह से है. यदि आप पीतल का कड़ा पहनते हैं तो यह आपको आध्यात्म से जोड़ता है. पूजा, पाठ, धार्मिक कार्यों में मन लगता है. इसको पहनने से सेहत ठीक रहती है. आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है. इसको धारण करने से गुरु मजबूत होता है.
तांबे का कड़ा: तांबे का संबंध भी सूर्य ग्रह से है. करियर या बिजनेस में ग्रोथ चाहते हैं तो तांबे का कड़ा पहनना चाहिए. यह करियर ग्रोथ के लिए सबसे शक्तिशाली माना जाता है. यह भी पहनने से सूर्य मजबूत होता है.
अष्टधातु का कड़ा: यह कड़ा आठ धातुओं से मिलकर बनता है. उत्तम सेहत, गुडलक और सुरक्षा प्राप्ति के लिए अष्टधातु का कड़ा पहना जाता है.


