व्यापार में नुकसान, उधार देने से पहले करें विचार; आज का मीन राशिफल

व्यापार में नुकसान, उधार देने से पहले करें विचार; आज का मीन राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 26 July 2026: मीन राशि के जातकों का आज का दिन (रविवार) मिलाजुला रहेगा. जिन लोगों का पैतृक व्यापार है, उन्हें आज सावधान रहने की जरूरत है. किसी को कर्ज दे रहें हैं, तो सोच-समझकर फैसला लें.

सागर. आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादश तिथि चातुर्मास शुरू होने का आज (रविवार) पहला दिन है यानी कि देवशयनी एकादशी के बाद 26 जुलाई से चातुर्मास शुरू हो गए हैं. अब किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं होंगे. मीन राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा. कुछ मामलों में इन्हें लाभ की प्राप्ति होगी, तो कुछ मामलों में नुकसान भी हो सकता है. आज दिनभर सतर्क रहना चाहिए. सोच समझकर फैसले लें. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज ने लोकल 18 से कहा कि मीन राशि के जातक आज संभलकर रहें क्योंकि आज लाभ की प्राप्ति तो होगी लेकिन कई जगहों पर नुकसान होने की भी संभावना है. अगर आप किसी को कर्ज दे रहे हैं, तो अपने सलाहकारों से उस पर चर्चा करें, नहीं तो धन डूब सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बनाए रखें. बाहरी खानपान से बचें.

व्यापार राशिफल
आज मीन राशि के जातकों को व्यापार से संबंधित कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि जिन लोगों का पैतृक व्यापार चला आ रहा है, उनके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहने वाला है. आज धन हानि हो सकती है. वहीं जिन लोगों ने नया बिजनेस शुरू किया है या बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं, उनके लिए आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा.

शिक्षा और करियर राशिफल
शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आज का दिन सामान्य दिनों की तरह रहेगा. सीनियर अफसरों और साथी कर्मचारियों से संयमित व्यवहार करें, जिसकी वजह से आपको उनका सहयोग मिलेगा. आज छात्र कोचिंग या लाइब्रेरी जा रहे हैं या इससे संबंधित किसी जगह जा रहे हैं, तो घर से दही और गुड़ खाकर निकलें.

स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शरीर नई उमंग नया उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा. पुरानी कुछ बीमारियों से लंबे समय से परेशान होते आ रहे हैं, तो इनमें सुधार की गुंजाइश है और कुछ राहत की भी खबर आ सकती है. मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी-जुकाम जैसी समस्या जरूर हो सकती है. इसके लिए जरूरी है कि भरपूर मात्रा में पानी पिएं और बाहरी खानपान से बचें.

लव लाइफ राशिफल
आज पति-पत्नी के रिश्ते में भरोसा और विश्वास बढ़ेगा. रिश्ते में गहराई रहेगी. जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताने का अवसर मिलेगा. पार्टनर को खुश करने के लिए आज ज्यादा से ज्यादा समय दें. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. वहीं संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा.

आज का उपाय
मीन राशि के जातक आज घर से निकलने से पहले एक छोटा सा उपाय करके निकलें, जिसकी वजह से उन्हें कार्यों में सफलता मिलेगी और दिन अच्छे से व्यतीत होगा. आज जब भी घर से निकलें, तो दही और गुड़ खाकर ही निकलें. ऐसा करने से जो भी परेशानी-बाधाएं आने वाली हैं, वे बहुत छोटे रूप में निकल जाएंगी.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed