Love Marriage Yog: जन्म कुंडली में बन रहा हो खास ग्रहों का ऐसा संयोग, तभी बिना किसी परेशानी के होगी लव मैरिज

Love Marriage Yog: जन्म कुंडली में बन रहा हो खास ग्रहों का ऐसा संयोग, तभी बिना किसी परेशानी के होगी लव मैरिज

Love Marriage Yog in Kundli: आज के दौर में लव मैरिज आम होती जा रही है लेकिन हर प्रेम कहानी शादी तक पहुंच जाए ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. कई बार परिवार की रुकावट, हालात या रिलेशनशिप में तनाव आ जाता है. ज्योतिष मानता है कि कुंडली में कुछ खास ग्रहों और भावों के मजबूत होने से लव मैरिज ना सिर्फ संभव हो पाती है, बल्कि शादी के बाद रिश्ता भी टिकाऊ और खुशहाल बनता है. ऐसे में सवाल उठता है आखिर सफल लव मैरिज के असली ज्योतिषीय योग कौन-से होते हैं, जो प्यार को जीवनभर का साथ बना देते हैं? वैदिक ज्योतिषाचार्य पंडित राम कुमार तिवारी से जानते हैं कि लव मैरिज के लिए कौन से सफल ज्योतिष योग का होना जरूरी है….

कुंडली का पंचम भाव
कुंडली का पंचम भाव लव रिलेशन का होता है. जब यह भाव मजबूत होता है तो व्यक्ति का मन स्वाभाविक रूप से प्रेम की ओर खुला रहता है. ऐसे लोग प्रेम को केवल आकर्षण नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव के रूप में अनुभव करते हैं. कुंडली में ये स्थितियां लव रिलेशन की ओर संकेत देती हैं, जैसे…

  • पंचम भाव या पंचमेश मजबूत हो
  • पंचम भाव पर शुभ दृष्टि हो
  • शुक्र और पंचम भाव का संबंध बने
  • पंचम भाव की दशा सक्रिय हो

कुंडली का सप्तम भाव
कुंडली का सप्तम भाव जीवनसाथी, विवाह, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण और सार्वजनिक संबंधों का मुख्य भाव होता है. लव रिलेशन में केवल प्रेम ही नहीं बल्कि उसे विवाह तक पहुंचना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. इसके लिए सप्तम भाव और उसका स्वामी निर्णायक भूमिका निभाते हैं. सफल लव मैरिज के लिए अनुकूल संकेत हैं…

  • पंचम और सप्तम भाव का आपस में संबंध
  • पंचमेश–सप्तमेश की युति या दृष्टि संबंध
  • शुक्र और सप्तम भाव का संबंध
  • सप्तम भाव पर शुभ ग्रहों की दृष्टि

पंचम और सप्तम भाव जुड़े हों तब
जब प्रेम (पंचम) और विवाह (सप्तम) जुड़े हुए हों तब लव मैरिज की संभावना स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र प्रेम, आनंद, कला, सौंदर्य, आकर्षण और संबंधों के कारक ग्रह हैं. जिनकी कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, वे सामान्यतः लव रिलेशन की ओर झुकाव रखते हैं. साथ ही रिलेशनशिप को लेकर काफी संवेदनशील और भावुक भी होते हैं. वे अपने पार्टनर को हमेशा महत्व देना जानते हैं. अगर शुक्र पंचम या सप्तम भाव से जुड़ जाए तो लव मैरिज की संभावना और प्रबल हो जाती है.

राहु–शुक्र या राहु–सप्तम भाव का संबंध
बहुत लोग राहु को केवल नकारात्मक ग्रह मानते हैं, लेकिन लव मैरिज में राहु का योगदान अनदेखा नहीं किया जा सकता. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु परंपरा से बाहर निर्णय लेने का साहस देता है, सामाजिक बंधनों से आगे बढ़ने की प्रवृत्ति और गैर-जातीय या गैर-धार्मिक विवाह की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं. राहु–शुक्र या राहु–सप्तम भाव का संबंध कई बार लव मैरिज को सामाजिक रूप देता है.

दशा और गोचर की भूमिका
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लव मैरिज के लिए सिर्फ योग होना पर्याप्त नहीं है. लव मैरिज के लिए योग + सही समय = घटना का घटित होना. अगर प्रेम और विवाह के योग बने हों, लेकिन संबंधित ग्रहों की दशा सक्रिय ना हों तो विवाह में देरी हो सकती है. इसी तरह सही दशा आने पर अचानक निर्णय भी बन जाता है. लव मैरिज में कोई ना कोई ऐसी समस्या बन जाती है, जिससे कई लोगों के सपने अधूरे रह जाते हैं.

क्या हर प्रेम विवाह सफल होता है?
जी नहीं, हर एक प्रेम विवाह सफल नहीं होता है. किसी भी रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए मैच्योरिटी, आपसी सम्मान, संवाद और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता शामिल होते हैं. अगर वैवाहिक जीवन को सफल बनाना हो तो इन सभी चीजों का होना बहुत जरूरी है.

वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में अगर शुक्र पीड़ित हो, सप्तम भाव दुर्बल हो शनि, राहु या मंगल कष्टकारी रूप से प्रभावित करें. तो प्रेम विवाह होते हुए भी रिलेशन में चुनौतियां आ सकती हैं. इसलिए केवल लव मैरिज का योग है या नहीं देखना पर्याप्त नहीं, विवाह की गुणवत्ता भी देखनी पड़ती है.

Source link

Previous post

Magh Purnima 2026 Date: 1 या 2 फरवरी… कब है माघ पूर्णिमा? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

Next post

मकर संक्रांति के अगले दिन को महाराष्ट्र में इतना खास क्यों माना जाता है, जानिए इस परंपरा के पीछे की पूरी कहानी

You May Have Missed