Laddu Gopal Shringar Items: जन्म के तुरंत बाद चाहिए होंगी लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए ये चीजें, नोट कर लें आपके पास हैं या नहीं

Laddu Gopal Shringar Items: जन्म के तुरंत बाद चाहिए होंगी लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए ये चीजें, नोट कर लें आपके पास हैं या नहीं

Last Updated:

Laddu Gopal Shringar Items: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि आज है. लड्डू गोपाल का आज मध्यरात्रि में जन्म के बाद विशेष श्रृंगार किया जाता …और पढ़ें

जन्म के तुरंत बाद चाहिए होंगी लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए ये चीजें
Krishna Janmashtami 2025 Laddu Gopal Shringar Items : आज देशभर में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा और यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. आज सुबह विधि विधान के साथ लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना होती है. इसके बाद मध्यरात्रि में जन्म के बाद पंचामृत से स्नान करवाकर विशेष श्रृंगार किया जाता है. लड्डू गोपाल का यह श्रृंगार केवल बाहरी सौंदर्य नहीं है, बल्कि भक्त की भक्ति-भावना और आनंद का प्रतीक है. अंतिम बार आप एक बार चेक कर लें कि लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए कुछ रह तो नहीं गया है, जिससे बाद में परेशानी हो. लड्डू गोपाल के श्रृंगार में पोशाक और मोर मुकुट के अलावा कई चीजें होती हैं, जिससे बाल गोपाल का पूर्ण श्रृंगार होता है. आइए जानते हैं मध्य रात्रि में लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए किन चीजों का होना बहुत जरूरी है.

लड्डू गोपाल के श्रृंगार में सामान्यत: ये वस्तुएं प्रयोग होती हैं:
लड्डू गोपाल के लिए पोशाक
बांसुरी
मोर मुकुट
लड्डू गोपाल के लिए माला
लड्डू गोपाल का टीका
कंगन, नूपुर और बाजूबंध
कुंडल
पाजेब और कमरबंध
तुलसी दल
अलंकरण सामग्री – चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, इत्र, पुष्पमाला
झूला, आसन, चांदी/पीतल का सिंहासन, फूलों से मंडप
भोग सामग्री – माखन-मिश्री, पंजीरी, फल, मिष्ठान्न

जन्माष्टमी का महत्व
कृष्ण जन्माष्टमी का यह दिन भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण का है, जब उन्होंने अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए जन्म लिया. यह अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, और मध्यरात्रि का संयोग होता है, जिसे अत्यंत पवित्र माना गया है. इस दिन उपवास, पूजन, कीर्तन और रात्रि जागरण करने से सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. कृष्ण जन्माष्टमी पर जन्म के बाद बाल गोपाल को झूला झुलाने की परंपरा भक्त और भगवान के मधुर स्नेह संबंध को दर्शाती है.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

जन्म के तुरंत बाद चाहिए होंगी लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए ये चीजें

Source link

Previous post

Adikesava Perumal Temple: सरसों, गुड़ और चूने से बनी है प्राचीन विष्णु मूर्ति, 22 फीट लंबे शेषनाग पर शयन मुद्रा में हैं भगवान

Next post

Tulsi Mantra on Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी पर तुलसी मंत्र का करें जप, मां लक्ष्मी की होगी कृपा, धन-लाभ के बनेंगे योग!

You May Have Missed