Kumbh Rashifal: व्यापार में ग्रोथ, रुका धन मिलने का योग; आज का कुंभ राशिफल

Kumbh Rashifal: व्यापार में ग्रोथ, रुका धन मिलने का योग; आज का कुंभ राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 26 June 2026: प्रेम संबंधों में आज का दिन (शुक्रवार) शुभ रहेगा. आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा. आपका पार्टनर भावनात्मक ही नहीं बल्कि आपके काम और व्यवसाय में भी पूरा सहयोग देगा.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार, आज का दिन (शुक्रवार) कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. व्यापार में उन्नति, रुका हुआ धन मिलने की संभावना, परिवार और जीवनसाथी का सहयोग और करियर में आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का फल मिलने के योग बन रहे हैं. साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और जीवन में स्थिरता बढ़ेगी.

व्यापार में ग्रोथ और रुका धन मिलने के योग
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, आज कुंभ राशि के जातकों को व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. परिवार का सहयोग मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.

करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे
आज आप अपने ज्ञान, अनुभव और मेहनत के दम पर करियर में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ते नजर आएंगे. भले ही कभी-कभी आपको लगे कि आपकी प्रगति धीमी है लेकिन आपके निरंतर प्रयास आपको सफलता की ओर ले जाएंगे. जो लोग पहले आपके साथ नहीं थे या जिन्होंने आपको धोखा दिया, उन्हें पीछे छोड़कर आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे.

आत्मसम्मान और मेहनत से मिलेगी सफलता
आज का दिन आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार होगा. जीवन में स्थिरता आने के संकेत भी मिल रहे हैं.

लव लाइफ में मिलेगा पार्टनर का साथ
प्रेम संबंधों में आज का दिन शुभ रहेगा. आपके और आपके पार्टनर के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा. जीवनसाथी या पार्टनर आपको भावनात्मक ही नहीं बल्कि आपके काम और व्यवसाय में भी पूरा सहयोग देगा.

स्वास्थ्य रहेगा बेहतर, मन रहेगा खुश
आज स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है. सकारात्मक ऊर्जा के कारण आप खुश रहेंगे और किसी खुशी या छोटे-मोटे सेलिब्रेशन का हिस्सा भी बन सकते हैं.

लकी कलर: रेड, ग्रीन और गोल्डन
लकी नंबर: 2 और 3

आज का उपाय
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, आज मां लक्ष्मी के मंदिर में गुलाब का फूल अर्पित करें. यदि आपका पार्टनर है, तो उन्हें गुलाब का फूल भेंट करें. यदि पार्टनर नहीं है, तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में गुलाब का फूल रखें. मान्यता है कि इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे जीवन में सुख, प्रेम और स्थिरता बढ़ती है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed