Kumbh Rashifal: विरोधी हो सकते हैं हावी, सोच-समझकर लें निर्णय, अपनी योजनाओं को रखें गुप्त
Last Updated:
Aquarius Horoscope: कुंभ राशि के जातकों के लिए 1 मार्च 2025 का दिन चुनौतियों और अवसरों का मिश्रण रहेगा. विरोधियों से सावधान रहें और वाणी पर नियंत्रण रखें. साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाएं और अपनी से…और पढ़ें
Image
हाइलाइट्स
- विरोधियों से सावधान रहें और योजनाओं को गुप्त रखें.
- वाणी पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर निर्णय लें.
- जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाएं.
कोरबा. कुंभ राशि वाले जाताकों के लिए 1 मार्च 2025 का दिन समस्याओं से राहत दिलाने वाला साबित हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी के अनुसार, कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सकारात्मक दृष्टिकोण और सावधानी से आप उनसे निपट सकते हैं. आपके विरोधी आपके खिलाफ गुप्त योजनाएं बना सकते हैं. इसलिए, आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है.
किसी भी तरह की लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. अपने आस-पास के लोगों पर नजर रखें और किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें. सोच-समझकर निर्णय लें और अपनी योजनाओं को गुप्त रखें.
वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी
कुंभ राशि के जातक को आज वाणी पर नियंत्रण रखने की विशेष आवश्यकता है. क्रोध या उत्तेजना में आकर कुछ भी बोलने से बचें, अन्यथा यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. शांत रहें और अपनी बात को शालीनता से रखें. यह आपके रिश्तों को मजबूत बनाने में भी मदद करेगा. यदि कोई कानूनी या व्यक्तिगत विवाद काफी समय से चल रहा है, तो आपको उसमें सफलता मिलने की संभावना है. धैर्य बनाए रखें और अपनी बात को मजबूती से रखें. आपको अपने पक्ष में सबूत मिल सकते हैं, जो आपको विवाद जीतने में मदद करेंगे.
जीवनसाथी के साथ मतभेदों को करें दूर
यदि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कुछ मतभेद चल रहे हैं, तो उन्हें दूर करने का प्रयास करें. बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान ढूंढें और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें. संवादहीनता से रिश्ते कमजोर होते हैं, इसलिए खुलकर बात करें और अपने प्रेम को व्यक्त करें. कुंभ राशि के जातक के सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. इसलिए, अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें और तनाव से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें और पौष्टिक भोजन लें. किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.
1 मार्च 2025 कुंभ राशि के जातकों के लिए चुनौतियों और अवसरों का मिश्रण रहेगा. विरोधियों से सावधान रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें, और जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाएं. अपनी सेहत का ध्यान रखें और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें.
Korba,Chhattisgarh
March 01, 2025, 01:01 IST
वाणी पर रखें नियंत्रण,जीवनसाथी से मतभेद को दूर करने का करें प्रयास
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


