16 जुलाई को कर्क में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ होंगे अगले 30 दिन
Last Updated:
Sun Transit In Cancer 2026 Positive Prediction: सूर्य का गोचर 16 जुलाई को रात 11:44 बजे कर्क राशि में होगा. सूर्य देव कर्क में 17 अगस्त तक रहेंगे. सूर्य का यह गोचर 3 राशिवालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इनको करियर में फायदा होगा, वहीं आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, मान—सम्मान में भी वृद्धि के संकेत हैं.
कर्क में सूर्य गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! (Photo: AI)
सूर्य गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!
कर्क: सूर्य का गोचर कर्क राशि में होने से आपकी राशि के लोगों को शुभ फल प्राप्त होंगे. सूर्य देव की कृपा से आपका आत्मबल और आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा. नौकरी और बिजनेस में आप बड़ा सोच रखेंगे और उसका अच्छा फायदा होगा. इन 30 दिनों में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वहीं आपका यश और सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा. जो लोग लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनको खुशखबरी मिल सकती है. इस बीच बड़े लोगों से आपकी मुलाकात होगी और बड़े अधिकारियों का साथ मिलेगा, जो आगे चलकर आपको लाभ दे सकते हैं.
सिंह: सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य हैं और कर्क राशि में सूर्य का गोचर आपको करियर को नई दिशा देने वाला हो सकता है. नौकरी करने वालों को पद, पैसा, प्रमोशन आदि मिलने की पूरी संभावना है. आपको कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं, जिससे आपका प्रभाव बढ़ सकता है. इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखना होगा. बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग, ध्यान आदि में समय दें.
वृश्चिक: सूर्य का गोचर वृश्चिक राशिवालों की किस्मत चमकाने वाला हो सकता है. इन 30 दिनों में कोई नया काम करते हैं तो आपको उसमें सफलता मिलने की पूरा संभावना रहेगी. कार्यक्षेत्र में किए गए कार्य सराहनीय होंगे, लोग आपकी प्रशंसा करेंगे. इस बीच आपको करियर में तरक्की करने के लिए बड़े अवसर मिल सकते हैं. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. बिजनेस करने वालों को कोई अच्छी डील मिल सकती है, आपको मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


