Hartalika Teej Colours: तीज पर कौन से रंग पहनना है शुभ? जानें 5 लकी कलर जो लाएंगे प्रेम, ऊर्जा और सौभाग्य
Last Updated:
Hartalika Teej Colours: हरतालिका तीज सिर्फ व्रत और पूजा का ही नहीं बल्कि सजने-संवरने और रंगों के जरिए अपनी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का भी दिन है, अगर आप इस बार तीज पर सही लकी रंग पहनेंगी तो यह आपके जीवन में खु…और पढ़ें
तीज पर कौन से रंग पहनना है शुभ? 1. हरे रंग के कपड़े (Green)
हरे रंग को तीज का सबसे शुभ रंग माना जाता है. यह रंग प्रकृति, उन्नति और नई शुरुआत का प्रतीक है. जब महिलाएं हरतालिका तीज पर हरे रंग की साड़ी या सूट पहनती हैं तो यह उनके जीवन में ताजगी और पॉजिटिव एनर्जी लाता है. मान्यता है कि हरा रंग पहनने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी कम होती हैं. यही वजह है कि इस दिन अधिकांश महिलाएं मेहंदी और हरे रंग की चूड़ियां भी पहनती हैं.
संतरी रंग जोश और ऊर्जा का प्रतीक है, अगर आप हरतालिका तीज के दिन खुद को पूरे दिन एक्टिव और पॉजिटिव महसूस करना चाहती हैं, तो संतरी रंग का चुनाव करें. यह रंग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और आपको हर काम में सफलता दिलाने में मदद करता है. संतरी रंग पहनने से मन में उत्साह बना रहता है और आसपास का माहौल भी सकारात्मक हो जाता है.

पीला रंग रोशनी, खुशी और प्रगति का प्रतीक है. हरतालिका तीज पर पीले रंग के कपड़े पहनने से जीवन में खुशियां बढ़ती हैं और दांपत्य जीवन में सामंजस्य आता है. यह रंग आपके व्यक्तित्व में एक खास चमक लाता है और मन को हल्का और प्रसन्न रखता है. यही कारण है कि पीले रंग को हमेशा शुभ अवसरों पर पहनना अच्छा माना जाता है.
5. न्यूड या हल्के रंग के कपड़े (Nude Shades)
अगर आप हरतालिका तीज पर सादगी भरे लेकिन आकर्षक अंदाज में दिखना चाहती हैं, तो न्यूड या हल्के गुलाबी और बेज जैसे रंग चुन सकती हैं, ये रंग शांति, सुकून और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं. हल्के रंग पहनने से मन शांत रहता है और आंतरिक स्थिरता मिलती है. साथ ही ये रंग आपकी खूबसूरती को और निखार देते हैं.


