Delulu is only Solulu? नहीं! सिंगल लाइफ से थक गए हैं? टैरो के ये 3 कार्ड्स आपकी Love Story

Delulu is only Solulu? नहीं! सिंगल लाइफ से थक गए हैं? टैरो के ये 3 कार्ड्स आपकी Love Story

होमफोटोधर्म

Delulu is only Solulu? नहीं! टैरो के ये 3 कार्ड्स Love Story का कर रहे इशारा

Last Updated:

हम सभी के मन में यह जिज्ञासा और बेचैनी रहती है कि हमारे लिए वह खास इंसान कौन है, और हम सब इस प्यार और सही साथी की तलाश की भावना से जुड़ सकते हैं. लव टैरो रीडिंग के जरिए जानें अपनी रोमांटिक लाइफ का भविष्यफल. आइए जानें उन 3 शक्तिशाली टैरो कार्ड्स के बारे में, जो सच्चे प्यार और नए रिश्तों के आगमन का संकेत देते हैं…

आज के दौर में एक ईमानदार पार्टनर की तलाश करना बहुत मुश्किल है. किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करना, जिसे आप अपने मन की बातें कह सकें या फिर उन पर विश्वास कर सकें, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. लेकिन आप एक टैरो कार्ड्स रीडिंग के माध्यम से अपने सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं. टैरो रीडिंग आपके मन में चल रहीं सभी चीजों को साफ कर सकते हैं और आपकी आत्मा को सही दिशा दिखा सकती है. हां, यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ब्रह्मांड के पास आपको आपके जीवन के प्यार के करीब लाने के अपने अनोखे तरीके हैं, और टैरो रीडिंग को भविष्य बताने का एक पुराना तरीका माना जाता है. यहां कुछ ऐसे कार्ड्स हैं जो बताते हैं कि आपका लव लाइफ कैसे आगे बढ़ेगा और कब आपको सच्चा प्यार मिलेगा. अगर आपके पास ये तीन टैरो कार्ड्स आ जाएं तो समझ लें आपकी लव स्टोरी शुरू होने वाली है.

द लवर्स – अगर आपकी टैरो रीडिंग में द लवर्स कार्ड आता है, तो यह किसी खास इंसान से जुड़ाव का संकेत है. यह सिर्फ एक छोटी-सी पसंद या कैजुअल डेट नहीं है, बल्कि यह उस इंसान को खोजने के बारे में है ,जो आपकी जिंदगी में पूरी तरह फिट बैठता है. द लवर्स कार्ड अक्सर तब आता है जब आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने वाले होते हैं, जिसकी सोच और मूल्य आपके जैसे हैं. यह तालमेल और सामंजस्य का प्रतीक है. अगर आप काफी समय से सिंगल हैं, तो यह कार्ड बताता है कि आपके जीवन में एक गहरा और सच्चा रिश्ता आने वाला है.

टू ऑफ कप्स – टू ऑफ कप्स कार्ड प्यार में पड़ने की शुरुआत का संकेत है. इसमें आमतौर पर दो लोग कप्स शेयर करते हुए दिखते हैं, यानी वे अपनी भावनाएं एक-दूसरे से बांट रहे हैं और दोनों एक ही सोच पर हैं. अगर यह कार्ड आता है, तो समझिए कि आपके जीवन में एक ऐसा रिश्ता आने वाला है जिसमें संतुलन और समझ होगी. इसमें कोई खेल या उलझन नहीं होगी. यह साफ संकेत है कि आप उन्हें पसंद करते हैं और वे भी आपको पसंद करते हैं. सब कुछ आसान और सहज लगेगा. यह उस पहली डेट का कार्ड है, जो आगे चलकर कुछ खास बन सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऐस ऑफ कप्स – ऐस ऑफ कप्स कार्ड एक ऐसे फव्वारे की तरह है, जिसमें पानी लगातार बह रहा हो. टैरो में पानी भावनाओं का प्रतीक है. यह कार्ड बताता है कि आपके जीवन में एक नई भावनात्मक शुरुआत होने वाली है. ऐसा लगेगा जैसे आपका दिल फिर से खुश होने के लिए तैयार हो रहा है. ऐस ऑफ कप्स कार्ड अक्सर ब्रेकअप या लंबे समय तक सिंगल रहने के बाद आता है. यह ब्रह्मांड की तरफ से संदेश है कि तैयार हो जाइए, आपका दिल फिर से खुश होने वाला है. यह शुरुआत में दोस्ती या किसी के साथ हल्की-सी केमिस्ट्री के रूप में शुरू हो सकता है, लेकिन भावनाएं गहरी और सच्ची होंगी.

Source link

You May Have Missed