Dainik Rashifal, 15 May 2026: आज 3 राशिवालों की होगी आर्थिक उन्नति, धनु को मिलेगा यश
Today Horoscope 15 May 2026: आज ज्येष्ठ की मासिक शिवरात्रि है. आज ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी तिथि, शुक्रवार दिन, अश्विनी नक्षत्र, वणिज करण, आयुष्मान् योग है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बना है. आज के दिन वृषभ राशिवालों के लिए निवेश और आर्थिक उन्नति को लेकर दिन महत्वपूर्ण है. वहीं आज मिथुन के लिए भी आर्थिक उन्नति और लाभ की स्थितियां बढ़ेंगी. कर्क वालों का आज आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. धनु वालों के कार्य सफल होंगे. अनुभवी लोगों की सलाह कारगर रहेगी, यश प्राप्त होगा. मकर वाले लोग वाहन चलाते समय और यात्राओं में ध्यान रखें. भाग्य 55% साथ देगा. कर्क वाले आज भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बता रही हैं आज का दैनिक राशिफल और शुक्रवार के विशेष उपाय.
मेष का राशिफल
आज मेष का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होगा, अपने कार्य करने की क्षमता और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होता दिखेगा. चिंताएं खत्म होंगी. आपकी योजनाओं और काम को महत्व मिलेगा. टारगेट्स पूरे होंगे. बस वाणी की मधुरता पर ध्यान दें, व्यापारिक विस्तार रहेगा. यात्रा भी करनी पड़ सकती है. संतान के दायित्वों की पूर्ति कर पाएंगे, रिश्ते सहज और स्वास्थ्य अनुकूल है. भाग्य का साथ 86% है. भगवान विष्णु का पूजन करके दिन की शुरुआत करें.
वृषभ का राशिफल
आज वृषभ का दिन उत्साह भरा रहेगा, निवेश और आर्थिक उन्नति को लेकर दिन महत्वपूर्ण है. आज आपके कामों को एक संतुलित आचरण मिलेगा, आय के स्रोत बढ़ेंगे, व्यापारिक विस्तार रहेगा. नई योजनाओं पर कार्य करना सहज होगा. लोगों से संपर्क बढ़ाएं, संतान पक्ष को लेकर आज थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है. पारिवारिक रिश्तों में सहजता आएगी. घूमने फिरने का माहौल रहेगा. अपने अहं भाव को नियंत्रित रखें. मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% है.
मिथुन का राशिफल
आज मिथुन का दिन कई समस्याओं का अंत लेकर आएगा. आर्थिक उन्नति, लाभ की स्थितियां बढ़ेंगी. आज आपके व्यक्तित्व और काम करने की क्षमताओं में एक गजब का संतुलन होगा, जो उन्नति और आगे बढ़ाने में सहायक होगा. जॉब को लेकर अनुकूलताएं मिलेंगी. नई जॉब के लिए आज प्रयास कर सकते हैं, वहीं व्यापारिक उन्नति सामान्य रहेगी. लाभ की स्थितियां जरूर बढ़ती हुई दिख रही हैं. एक्सपोर्ट संबंधी कार्य सहज होंगे, आज किया गया निवेश लाभ देगा. निवेश के लिए अनुकूल समय है. रिश्तों में एक दूसरे को समय दें, जिससे आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, विशेष रूप से जिन्हें डायबिटीज या लीवर संबंधी समस्या है. आज भाग्य का साथ 74% है. भगवान गणेश का ध्यान कर कार्यों की शुरुआत करें.
कर्क का राशिफल
आज कर्क का दिन आपके लिए कारगर सिद्ध होगा. भाग्य का पूरा साथ रहेगा, जो लोग जॉब में हैं, उन्हें आज मैनेजमेंट का साथ मिलेगा, काम करने की आजादी के साथ आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास सफल रहेंगे. नए प्रयोगों और प्रयासों के लिए दिन अनुकूल है. निवेश के लिये समय उत्तम है, पर बहुत अधिक जोखिम उठाने से आज बचें. स्थान परिवर्तन भी आज हो सकता है. जॉब और व्यापार दोनों में ही आय के स्रोत बढ़ेंगे. रिश्तों में सहजता रहेगी, वहीं स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है. रोग और चोट का डर रहेगा. भाग्य 70% है. भगवान शिव का ध्यान कर कार्यों की शुरुआत करें.
सिंह का राशिफल
आज सिंह के मान सम्मान और यश का दिन रहेगा. कार्यों को लेकर थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों से कुछ तनाव भी बढ़ सकता है, पर आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपको सफल बनाएगी. जॉब में अपने कार्यों पर स्वयं नियंत्रण रखें, स्वयं ध्यान दें, निश्चित सफल रहेंगे, वहीं व्यापारिक विस्तार को लेकर आज अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. लाभ की स्थितियां बनेंगी, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. धार्मिक आयोजनों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है. पारिवारिक रिश्तों को लेकर आज गलतफहमी के चलते तनाव भी रह सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. खासकर श्वसन संबंधी समस्या या हड्डी की कोई समस्या हो, तो विशेष ध्यान रखें. सूर्य देवता को जल चढ़ाकर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 73% है.
कन्या का राशिफल
आज कन्या का दिन विस्तार का रहेगा, रुके हुए काम बनेंगे, पर कुछ ग्रहों की स्थितियां बता रही हैं कि जरा सी लापरवाही आज आपको महंगी पड़ सकती है, इसलिए अपने कामों पर पूर्ण नियंत्रण रखें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. आज जो लोग जॉब में हैं, उन्हें थोड़ा अधिक सोच विचार कर अपने काम करने चाहिये, वहीं व्यापार में भी लेनदेन और धन लाभ को लेकर कोई भी जोखिम उठाने से बचना चाहिए. परिवर्तन या जॉब के सिलसिले में आज कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. हालांकि आज मैनेजमेंट का पूर्ण सपोर्ट रहेगा. रिश्तों में सहज भाव रखें, मानसिक तनाव के चलते स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है. आज मां दुर्गा का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 56% है.
तुला का राशिफल
आज तुला का दिन सार्थक रहेगा, निवेश और लाभ की स्थितियां बनेंगी, पर अत्यधिक खर्च या किसी बड़े निर्णय, विस्तार को लेकर जोखिम उठाने से बचें. जॉब और व्यापार दोनों में ही आज अधिक क्रियाशीलता रहेगी, नए अनुबंध या पार्टनरशिप को लेकर भी सहजता अनुभव करेंगे. व्यापारिक लाभ के लिए दिन अनुकूल है, जॉब में सजग रहें. पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे, खासकर संतान को लेकर सुखद अनुभव होगा. आज कुछ अनुभवी लोगों का साथ आप को सही मार्ग दर्शन देगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें खासकर आंखों संबंधी समस्याओं पर ध्यान दें. भाग्य का साथ 77% है. दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा पढ़कर करें.
वृश्चिक का राशिफल
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सामान्य है. सजगता से कार्य करें, जल्दबाजी के चलते काम बिगड़ सकते हैं. खासकर कार्यक्षेत्र में आपकी गलती का भरपूर फायदा विरोधी उठाएंगे. कार्यों की प्रमाणिकता को जानकर ही किसी भी अनुबंध या साझेदारी को लेकर आगे बढ़ें. निवेश और बड़े निर्णय लेने में सतर्क रहें, लाभ की स्थितियां सामान्य रहेंगी. पारिवारिक रिश्तों में भी आज कुछ गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है, ध्यान रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. किसी पुराने रोग के चलते कुछ परेशानी अनुभव कर सकते हैं. आज भाग्य का साथ 54% है. भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
धनु का राशिफल
आज धनु का दिन अनुकूल है, रचनात्मक ढंग से कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी. आज विपरीत परिस्थितियों में भी आप सहजता से अपने काम कर पाएंगे और अंत में सफलता ही हाथ लगेगी. व्यापारिक विस्तार के लिए प्रयासरत रहें. अनुभवी लोगों की सलाह आज कारगर सिद्ध होगी, यश के लिए भी आज का दिन श्रेष्ठ है. पारिवारिक रिश्तों में सहजता आएगी, घूमने फिरने और पारिवारिक आयोजन में सहभागिता रहेगी. नए प्रयासों के लिए दिन अनुकूल है. संतान को लेकर सुखद अनुभव मिलेंगे, वहीं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. भाग्य का साथ 64% है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मकर का राशिफल
आज मकर का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, कार्यों की सफलता और लाभ की स्थिति बनाए रखने के लिए आज कुछ अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. जॉब हो या व्यापार, कुछ नई स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, अपनी बुद्धि विवेक व सकारात्मक सोच से निर्णय लें. स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं. पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे, किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में सहभागिता रहेगी. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है. आज के दिन का प्रयोग करें, वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है. वाहन चलाते समय और यात्राओं में अपना ध्यान रखें. आज भाग्य 55% साथ देगा. हनुमान जी का ध्यान कर कार्यों की शुरुआत करें.
कुंभ का राशिफल
आज कुंभ का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, जीवन का अलग और सुखद अनुभव आज प्राप्त करेंगे. निवेश और धन लाभ के लिए समय अनुकूल है. कार्यक्षेत्र में आज सहजता अनुभव करेंगे. अपने कार्यों में नवीनता व रचनात्मकता लाने के लिए उत्सुक रहेंगे. लगन और कार्यों को संपन्न करने की प्रवृत्ति आज आपको यश अर्जित कराएगी. जॉब और व्यापार दोनों में सामान्य स्थितियां रहेंगी, आज साझेदारी को लेकर सजग रहें. यात्राओं के योग बन रहे हैं, वहीं पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य अनुकूल है. भाग्य का साथ 66% है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मीन का राशिफल
आज मीन का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, पर भावनात्मक रूप से आज संतुलन बनाने की आवश्यकता है. आज आपकी वाणी का प्रभाव आपके कार्यों पर दिखेगा. लोगों से सहज रहें. विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए कार्यों में अड़चन आज महसूस कर सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव, वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है. आज भाग्य का साथ 57% है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.


