रिश्तों से लेकर करियर तक बड़ा बदलाव! कर्क राशि वालों पर आज आयुष्मान योग का प्रभाव

रिश्तों से लेकर करियर तक बड़ा बदलाव! कर्क राशि वालों पर आज आयुष्मान योग का प्रभाव

Last Updated:

Aaj Ka Kark Rashifal 15 May: ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ माना जा रहा है वहीं जो जातक लंबे समय से किसी अच्छे अवसर का इंतजार कर रहे थे, उन्हें आज दोपहर बाद कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं. 

Aaj Ka Kark Rashifal 15 May 2026 (कर्क राशि टुडे): हमारे जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का विशेष महत्व माना जाता है और यही चाल हमारे दिन, निर्णय और भविष्य की दिशा तय करती है. आज शुक्रवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि आज आयुष्मान योग का प्रभाव जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. वहीं अश्वनी नक्षत्र और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग कई क्षेत्रों में सफलता के संकेत दे रहा है.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ माना जा रहा है वहीं जो जातक लंबे समय से किसी अच्छे अवसर का इंतजार कर रहे थे, उन्हें आज दोपहर बाद कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं, कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आयुष्मान योग के प्रभाव से उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा.

मन की बात कहने के लिए अनुकूल दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज आयुष्मान योग रिश्तों में मिठास और स्थिरता लेकर आएगा. यदि आप किसी से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो समय अनुकूल माना जा रहा है. शादीशुदा लोगों के बीच चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज या भावनात्मक सहयोग मिलने की संभावना है. शाम का समय अपने प्रियजन के साथ बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

आज नौकरी में मिलेगी तरक्की
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. ऑफिस पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं. नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं, जो भविष्य में तरक्की का रास्ता खोल सकती है. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभकारी रहेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. यदि आप नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि आज शुरू किया गया काम आगे लाभ दे सकता है.

छात्रों को मिलेंगे सकारात्मक परिणाम
कर्क राशि के छात्र जातकों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला साबित हो सकता है. पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और किसी नए विषय को समझने में आसानी होगी. यदि लंबे समय से किसी परीक्षा या रिजल्ट को लेकर तनाव था तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं.

महिलाओं का बढ़ेगा आत्मविश्वास
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. आज घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह आपकी राय को महत्व मिलेगा. परिवार में आपकी भूमिका मजबूत होगी और लोग आपके निर्णयों की सराहना करेंगे. कामकाजी महिलाओं को करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा. आज आपके लिए शुभ अंक 6 और शुभ रंग नीला रहेगा.

आज का उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज देवी मां का षोडशोपचार जप करना शुभ रहेगा, आज मां को श्रृंगार वस्त्र चढ़ाएं जो आपको शुभ फल देगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

Source link

You May Have Missed