Chaitra Month Upay: चैत्र माह में कर लें ये अचूक उपाय, नौकरी..व्यापार में होगी उन्नति, पितृदोषों से मिलेगी राहत!

Last Updated:

चैत्र माह का सनातन धर्म में विशेष महत्व है, इस माह में हिंदू नववर्ष और नवरात्रि मनाई जाती है. भगवान सूर्य की उपासना इस दौरान बहुत ही लाभप्रद होती है. माना जाता है कि इससे कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता ह…और पढ़ें

Chaitra Month Upay: चैत्र माह में कर लें ये अचूक उपाय, नौकरी..व्यापार में होगी बरकत, पितृदोषों से मिलेगी राहत!

हाइलाइट्स

  • चैत्र माह में सूर्य की उपासना से नौकरी-व्यापार में वृद्धि होती है.
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए पीपल की पूजा करें.
  • तुलसी की पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है.

Chaitra Month Upay: चैत्र माह की शुरुआत हो चुकी है और इस माह का सनातन धर्म में बहुत महत्व बताया जाता है क्योंकि इसी महीने में हिंदू नववर्ष शुरू होता है और नवरात्रि भी इसी मास में मनाई जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र के महीने में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना करना आरंभ किया था. इस दिन से हिन्दू पंचांग परिवर्तन हो जाता है और नवीन संवत्सर प्रारंभ होता है.

चैत्र माह में भगवान सूर्य की उपासना करना बेहद लाभकारी माना जाता है. इस माह में सूर्यदेव की पूजा करने से नौकरी व्यापार में वृद्धि होती है. इसके साथ ही कहा जाता है कि अगर आपको जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी है या फिर लंबे समय से आपके कार्य रुके हुए हैं तो वो भी पूरे हो जाते हैं. इसके साथ ही चैत्र महीने में पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए व कई अन्य मनोकामनाओं के लिए कुछ विशेष उपाय किये जाएं तो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं पंडित रमाकांत मिश्रा से जानते हैं चैत्र महीने में किन-किन उपायों को करने से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है.

इस दिन से शुरू हो चुका चैत्र माह
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की शुरुआत 15 मार्च से हो चुकी है और यह 12 अप्रैल तक रहेगा. वहीं हिंदू नववर्ष इस साल 30 मार्च को मनाया जाएगा और उसी दिन से हिंदू नया साल आरंभ होगा.

यह भी पढ़ें- Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार ये हैं 5 महापाप, जिनके कारण आत्मा को भी भोगना पड़ता है कष्ट

धन की होगी बरकत
अगर आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं और कई दिनों से परेशान हैं तो चैत्र मास के तुलसी से जुड़ा उपाय कर सकते हैं. तुलसी की जड़ को पीले रंग के कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांधे. ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होगी और घर में नवीन सकारात्मक शक्ति का वास होगा.

पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
चैत्र मास में कुछ उपाय करने से आप पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं. यदि आप पीपल के वृक्ष की पूजा करें और पीपल की जड़ में दूध और काले तिल मिलकर चढ़ाएं तो रूठे हुए पितृ प्रसन्न हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Mirror Vastu: इस दिशा में लगा आईना भी हो सकता है कलह व अशांति का कारण, जानें वास्तु नियम

रोजाना करें तुलसी की पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां तुलसी भगवान विष्णु की पत्नी मानी जाती है.मान्यता है कि जो व्यक्ति चैत्र मास में रोजाना मां तुलसी की पूजा और सेवा करता है मां लक्ष्मी उसपर प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाता है, ध्यान रखें तुलसी की पूजा के दौरान देसी घी का दिया लगाएं और लाल चुनरी और सोलह श्रृंगार समर्पित करें.

homeastro

चैत्र माह में कर लें ये अचूक उपाय, नौकरी में उन्नति और पितृदोष से मिलेगी राहत

Source link

Previous post

कैंची धाम जाएं तो भूलकर भी न करें ये काम, फायदा मिलने की जगह हो जाएगा नुकसान!

Next post

Solar Eclipse 2025 Date and Time: चैत्र अमावस्या को साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल, तिथि, समय और ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी

You May Have Missed