Buddha Purnima 2026 Wishes: अपनों को भेजें बुद्ध पूर्णिमा पर ये चुनिंदा शुभकामना संदेश!
Buddha Purnima 2026 Wishes: अपनों को भेजें बुद्ध पूर्णिमा पर ये शुभकामना संदेश
Last Updated:
Happy Buddha Purnima Wishes: आज 1 मई को देश भर में बुद्ध पूर्णिमा यानी बुद्ध जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है. प्रत्येक वर्ष वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को यह पर्व मनाते हैं. इसे वैशाख पूर्णिमा भी कहते हैं. बुद्ध पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण बौद्ध पर्व है. इस दिन को गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति की स्मृति और महापरिनिर्वाण (मृत्यु के बाद अंतिम मुक्ति) के प्रतीक के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है. मान्यताओं के अनुसार, आज के ही दिन गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था. बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन ध्यान, पूजा और दान करते हैं. उनके उपदेशों को याद करते हैं. बुद्ध पूर्णिमा सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह जीवन में सत्य, करुणा और आत्मज्ञान की प्रेरणा देने वाला दिन है. बुद्ध पूर्णिमा के खास मौके पर आप अपनों को यहां से शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.
आपके मन में प्रेम और अमन के फूल खिलें, बुद्ध पूर्णिमा पर आपको सुकून और शांति मिले. बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

भगवान बुद्ध का आशीर्वाद आपके जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाए. बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं.

इस बुद्ध पूर्णिमा पर आइए हम सभी प्रेम, अहिंसा और मानवता का संदेश फैलाएं. बुद्ध पूर्णिमा की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं!
Add News18 as
Preferred Source on Google

शांति, सादगी और सद्भाव का प्रतीक बुद्ध पूर्णिमा आपके जीवन में खुशियां भर दे. इस पावन पर्व की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं!

बुद्ध पूर्णिमा का यह पावन दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए. आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं!

बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर आपके जीवन में शांति, सुख और समृद्धि का वास हो. भगवान बुद्ध आपके मार्ग को प्रकाशित करें. हार्दिक शुभकामनाएं!

करुणा, दया और सत्य का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की कृपा आप पर सदैव बनी रहे. आपको और आपके परिवार को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

क्रोध को प्रेम से, बुराई को अच्छाई से और अज्ञान को ज्ञान से जीतें. यही भगवान बुद्ध का संदेश है. हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा!

बुद्धम् शरणम् गच्छामि, धम्मं शरणम् गच्छामि, संघम् शरणम् गच्छामि, बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

यह बुद्ध पूर्णिमा हमें याद दिलाए कि हम सजग होकर जिएं, गहराई से प्रेम करें और हमेशा दयालु बने रहें. हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा!

मार्ग आकाश में नहीं है. मार्ग हृदय में है. आज आपका हृदय शांति से भरा रहे. बुद्ध की शिक्षाएं आपके जीवन में दीपक की तरह प्रकाश फैलाएं. इस शुभ दिन पर आइए चिंतन करें, ध्यान करें और सकारात्मक ऊर्जा फैलाएं. आपको और आपके परिवार को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

नफरत से नफरत नहीं मिटती, प्रेम से ही प्रेम बढ़ता है. इस बुद्ध पूर्णिमा पर आपके जीवन में अपार करुणा और दया का संचार हो. हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा!

अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही संसार में सुख लाया जा सकता है. आइए, बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चलने का हम सभी आज लें संकल्प. आपको और आपके परिवार को
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाए. आपके जीवन में सुख-शांति का वास हो. बुद्ध पूर्णिमा की अनंत शुभकामनाएं!

बुद्ध की वाणी में है सच्चाई का प्रकाश, मिले आपको जीवन में सुख और विश्वास. हर दिन हो आपका मंगलमय और खास. बुद्ध पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं!


