कर्क राशि वालों को आज प्रदोष व्रत पर मिलेंगे तरक्की के संकेत, बन रहा शुभ संयोग

कर्क राशि वालों को आज प्रदोष व्रत पर मिलेंगे तरक्की के संकेत, बन रहा शुभ संयोग

Last Updated:

Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज रविवार का दिन शुभ फल देने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा.

नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 12 जुलाई 2026, रविवार का दिन मिश्रित लेकिन शुभ फल देने वाला रहने की संभावना है. आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा. आज रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग का प्रभाव रहेगा.

ज्योतिष मान्यता के अनुसार, वृद्धि योग को उन्नति, विस्तार और सकारात्मक परिणामों का योग माना जाता है. यदि आप धैर्य और समझदारी के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे, तो कई रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. हालांकि आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना नुकसानदायक हो सकता है. विशेष रूप से पेट और गले से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें.

कर्क राशि वाले आज स्वास्थ्य का रखें ध्यान
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा. वहीं पेट से जुड़ी समस्याएं, अपच, गैस या गले में संक्रमण जैसी परेशानियां हो सकती हैं. बाहर का भोजन, तला-भुना या अत्यधिक ठंडा खाने से बचें. पर्याप्त पानी पिएं और हल्का, पौष्टिक भोजन करें. मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम की संभावना भी बनी रह सकती है. यदि पहले से कोई पुरानी बीमारी है तो दवाइयों में लापरवाही न करें.

लव लाइफ कैसा रहेगा?
कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रह सकता है. यदि पिछले कुछ समय से रिश्ते में दूरी या गलतफहमी चल रही थी, तो उसे दूर करने का अवसर मिलेगा. अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें. विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी का सहयोग मानसिक शांति देगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. अविवाहित लोगों के लिए किसी नए व्यक्ति से परिचय भविष्य में अच्छे रिश्ते की शुरुआत बन सकता है. जल्दबाजी में कोई भावनात्मक निर्णय लेने से बचें.

नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मेहनत और धैर्य का रहेगा. ऑफिस पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना भी हो सकती है. यदि किसी नई जिम्मेदारी का प्रस्ताव मिले तो उसे सकारात्मक रूप से स्वीकार करें. वहीं व्यापारियों के लिए वृद्धि योग लाभकारी संकेत दे रहा है. व्यापार में रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं और पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है और नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन बड़े निवेश से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें. साझेदारी में काम करने वालों को पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हो सकती है.

छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की रणनीति में सुधार करने की आवश्यकता है. कठिन विषयों पर अधिक समय दें और समय का सही प्रबंधन करें. किसी शिक्षक या वरिष्ठ का मार्गदर्शन भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को नए अवसर मिल सकते हैं. मोबाइल और सोशल मीडिया पर समय कम देकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर रहेगा.

महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन परिवार और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने का है. घर की जिम्मेदारियों के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें वे सफलता के साथ पूरा करेंगी. गृहिणियों के लिए परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर रहेगा. किसी शुभ कार्य या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का योग बन सकता है. प्रदोष व्रत और भगवान शिव की पूजा मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकती है.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज प्रदोष व्रत है, आज सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद किसी शिवालय में जाकर 21 बेलपत्रों में ॐ नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed