Aaj ka Vrishchik Rashifal: दिमाग में उथल-पुथल, घर में क्लेश! वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान, ये उपाय टालेगी आफत

Aaj ka Vrishchik Rashifal: दिमाग में उथल-पुथल, घर में क्लेश! वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान, ये उपाय टालेगी आफत

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 05 October: आज वृश्चिक राशि के लिए कई अशुभ योग बन रहे हैं. जातकों को शारीरिक, आर्थिक और मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा. मस्तिष्क में उथल-पुथल और घर में क्लेश या शोकाकुल माहौल हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 5 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन कैसा रहेगा? क्या कहती है ज्योतिषीय गणना? इस पर विस्तृत जानकारी देते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष, डॉक्टर कुणाल कुमार झा ने बताया कि आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा.

बन रहे हैं कई अशुभ योग

डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार, आज वृश्चिक राशि के लिए कई अशुभ योग बन रहे हैं. जिससे जातकों को शारीरिक, आर्थिक और मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है. मस्तिष्क में उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी और घर में क्लेश या शोकाकुल माहौल हो सकता है.

धन लाभ का योग, पर रहें सावधान
हालांकि, इन चुनौतियों के बीच एक अच्छी खबर भी है. सूर्य के लाभ भाव में होने के कारण धन आगमन का योग भी बन रहा है. इसका मतलब है कि परेशानियों के बावजूद आर्थिक लाभ की संभावना बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है, लेकिन पारिवारिक चिंताएं बनी रह सकती हैं .

अशुभ प्रभावों से बचने के लिए करें ये उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा ने अशुभ प्रभावों को कम करने और शुभ फलों में वृद्धि के लिए कुछ विशेष उपाय सुझाए हैं.

वस्त्र: आज रविवार होने के कारण लाल रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा.

खान-पान: आज के दिन लहसुन, प्याज और नमक का सेवन करने से बचें.

पूजा-पाठ
डॉ.कुणाल कुमार झा ने आगे कहा कि वाल्मीकिकृत आदित्य हृदय स्तोत्र और वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करें. गाय के दूध से सूर्य देव को अर्घ्य दें. सूर्य कवचका पाठ करना विशेष फलदायी होगा. दुर्गा सप्तशती के चौथे और ग्यारहवें अध्याय का पाठ करने से अशुभ दोषों में कमी आएगी और शुभ फलों की प्राप्ति होगी. डॉ.झा का कहना है कि इन उपायों को करने से दिनभर के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है.

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

दिमाग में उथल-पुथल, घर में क्लेश! वृश्चिक राशि वाले रहें सावधान, करें ये उपाय

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: आज इन 5 राशि वालों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, इन 3 राशियों के साथ होगी बेईमानी, जानें टैरो राशिफल

Next post

Ank Jyotish 5 October: आज मूलांक 2 वालों को सोच-समझकर करना होगा धन खर्च, अंक 6 वाले झेलेंगे शारीरिक कष्ट, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

You May Have Missed