Aaj ka Vrishchik Rashifal: अशुभ योग से बढ़ेगी मुश्किलें! मंडरा रहा ग्रह दोष, वृश्चिक राशि वाले करें ये उपाय

Aaj ka Vrishchik Rashifal: अशुभ योग से बढ़ेगी मुश्किलें! मंडरा रहा ग्रह दोष, वृश्चिक राशि वाले करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 09 October: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज शत्रुओं की वृद्धि और अंतरघात होने की संभावना है. दांपत्य जीवन में भी पत्नी के साथ मतभेद हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: 9 अक्टूबर गुरुवार के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ज्योतिषीय गणना और राशिफल के अनुसार आज का समय मिश्रित फलदायी रहेगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा का कहना है कि आज वृश्चिक राशि वालों के लिए कार्य सिद्धि में बाधाएं आ सकती हैं.

अशुभ योग से बढ़ेगी मुश्किलें
सूर्य की लाभस्थति धन के आगमन को बढ़ावा दे रही है, लेकिन चंद्रमा की विशेष स्थिति, चौथे भाव में राहु और कर्म भाव में केतु की उपस्थिति मिलकर अशुभ योग उत्पन्न कर रही है. इससे शत्रुओं की वृद्धि और अंतरघात होने की संभावना है. दांपत्य जीवन में भी पत्नी के साथ मतभेद हो सकते हैं. हालांकि, धर्म का पालन, तीर्थाटन तथा पुण्य कर्म आज शुभ रहेंगे और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

उपाय और सलाह
डॉ.झा ने उपाय के तौर पर सावधानी बरतने के लिए पीले वस्त्र पहनने, पीले फल खाने और पीले रंग के दान करने की सलाह दी है. विशेष रूप से सोना जैसे शुभ धातु का दान अशुभ प्रभावों को कम करेगा. इसके अतिरिक्त शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत, वाल्मीकि कृत सुंदरकांड और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करने से शुभ फल प्राप्त होंगे.

संयम, धैर्य और धार्मिकता का विशेष ध्यान रखें
इस दिन वृश्चिक राशि वाले अपने कार्यों में संयम, धैर्य और धार्मिकता का विशेष ध्यान रखें. अशुभ योगों के बावजूद धार्मिक आचरण से सकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी. दिन के दौरान छोटी-मोटी बाधायें आ सकती हैं, लेकिन ग्रहों के संकेत बताती हैं कि जीवन में धर्म और पुण्य कर्मों पर ध्यान देने से शुभफल मिलेगा.

करें ये उपाय
इस प्रकार, आज का दिन वृश्चिक जातकों के लिए संतुलित योग लेकर आया है. जहां प्रयासों में बाधा के बावजूद धार्मिकता और अच्छे कर्मों से शुभ अवसरों का लाभ मिलेगा. 9 अक्टूबर को अपनी कुंडली में ग्रह दोषों का पूजन और उचित उपाय करना आज का श्रेष्ठ कार्य होगा, जो उनकी समस्याओं को कम करेगा और भाग्य में वृद्धि लाएगा.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

अशुभ योग से बढ़ेगी मुश्किलें! मंडरा रहा ग्रह दोष, वृश्चिक राशि वाले करें ये…

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed