Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शेयर बाजार में होगा तगड़ा मुनाफा, जानें राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 18 August: तुला राशि के जातकों के लिए 18 अगस्त का दिन अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ, नए रिश्तों की शुरुआत और व्यापार में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें…और पढ़ें
आज करें ये उपायकरियर और शिक्षा: आज पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन सुखद है. आपका मन भटक सकता है, लेकिन अगर आप ध्यान केंद्रित करेंगे तो पढ़ाई के प्रति आपकी जागरूकता और सजगता बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे.
रिश्ते और प्रेम: आज आप नए रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में रहने वालों के लिए भी दिन अच्छा है; आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताने में सफल होंगे. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और ससुराल पक्ष से भी विशेष सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है.
आज का उपाय: दिन को शुभ बनाने के लिए सुबह भगवान सूर्य को एक लोटा जल अर्पित करें. इसके बाद, शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.


