Aaj Ka Panchang 28 June 2026: 4 शुभ योग, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, जानें मुहूर्त, सूर्योदय
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 June 2026: आज 4 शुभ योग में रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. आज शुभ योग, शुक्ल योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग है. रविवार व्रत और सूर्य पूजा से कुंडली का सूर्य दोष मिटता है. करियर में तरक्की मिलती है, रोग, दोष मिटते हैं, पिता का सहयोग मिलता है, धन और धान्य से घर भरता है. आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, गर करण, शुभ योग, पश्चिम का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. भद्रा 29 जून को तड़के 03:06 ए एम से लेकर प्रात: 05:26 ए एम तक है. इस भद्रा का वास पाताल लोक में है, जिसका असर धरती पर नहीं होगा. भद्रा में शुभ कार्य करने की मनाही है.
रविवार व्रत में नमक का सेवन न करें, फलाहार और मीठा भोजन करने की अनुमति है. सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य दें और उनके मंत्र का जाप करें. फिर गायत्री मंत्र पढ़ें. उसके बाद सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. रविवार की व्रत कथा सुनें. फिर सूर्य देव की आरती करें. उनसे मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें. पूजा के बाद गेहूं, लाल फल, लाल चंदन, लाल रंग के वस्त्र, गुड़, तांबा, सोना आदि का दान करें. आपका सूर्य मजबूत होगा. पंचांग से जानें दिनभर के मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 28 जून 2026
आज की तिथि- चतुर्दशी – 03:06 ए एम, जून 29 तक, उसके बाद पूर्णिमा
आज का नक्षत्र- ज्येष्ठा – 01:08 ए एम, जून 29 तक, फिर मूल
आज का करण- गर – 01:54 पी एम तक, वणिज – 03:06 ए एम, जून 29 तक, विष्टि
आज का योग- शुभ – 01:30 पी एम तक, फिर शुक्ल
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- वृश्चिक – 01:08 ए एम, जून 29 तक, फिर धनु
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:26 ए एम
सूर्यास्त- 07:23 पी एम
चन्द्रोदय- 06:26 पी एम
चन्द्रास्त- 04:22 ए एम, 29 जून
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:05 ए एम से 04:46 ए एम
रवि योग: 05:26 ए एम से 01:08 ए एम, 29 जून
अभिजीत मुहूर्त: 11:56 ए एम से 12:52 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:44 पी एम से 03:40 पी एम
अमृत काल: 03:15 पी एम से 05:03 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम, जून 29 से 12:44 ए एम, जून 29
सर्वार्थ सिद्धि योग: 01:08 ए एम, जून 29 से 05:26 ए एम, जून 29
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 07:10 ए एम से 08:55 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:55 ए एम से 10:40 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:40 ए एम से 12:24 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:09 पी एम से 03:54 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:23 पी एम से 08:38 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:38 पी एम से 09:54 पी एम
चर-सामान्य: 09:54 पी एम से 11:09 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:40 ए एम से 02:55 ए एम, जून 29
शुभ-उत्तम: 04:11 ए एम से 05:26 ए एम, जून 29
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 12:24 पी एम से 02:09 पी एम
गुलिक काल- 03:54 पी एम से 05:38 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:31 पी एम से 06:27 पी एम
राहुकाल- 05:38 पी एम से 07:23 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
भोजन में – 03:06 ए एम, जून 29 तक, फिर श्मशान में.


