Aaj Ka Panchang 21 June 2026: आज त्रिपुष्कर योग, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, दोपहर से भद्रा

Aaj Ka Panchang 21 June 2026: आज त्रिपुष्कर योग, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, दोपहर से भद्रा

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 June 2026: आज रविवार व्रत और सूर्य पूजा का दिन है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की ​सप्तमी, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, वणिज करण, सिद्धि योग, पश्चिम का दिशाशूल और दोपहर तक सिंह राशि में चंद्रमा है. त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 09:31 ए एम से बन रहा है, लेकिन त्रिपुष्कर योग दोपहर में खत्म होगा और सर्वार्थ सिद्धि योग कल प्रात:काल तक रहेगा. त्रिपुष्कर योग में आप जो भी शुभ कार्य करते हैं, उसका तीन गुना फल प्राप्त होता है, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं. भद्रा दोपहर 03:20 पी एम से लगेगी, जो कल तड़के 03:24 ए एम तक रहेगी.

जो लोग रविवार व्रत हैं, वे प्रात:काल में स्नान के बाद नारंगी या लाल रंग का वस्त्र पहनें. फिर तांबे के लोटे में जल भर लें और उसमें लाल फूल, गुड़, लाल चंदन या कुमकुम डाल दें. उससे सूर्य देव को अर्घ्य दें और उनके मंत्रों का जाप करें. सूर्य कृपा से आपका घर धन और धान्य से भर जाएगा. सूर्य चालीसा का पाठ करें और रविवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद आरती करें. यदि कुंडली में सूर्य दोष है तो उसे दूर करने के लिए व्रत, दान आदि करें. दान में लाल कपड़े, लाल चंदन, गेहूं, सूर्य चालीसा, लाल फल, तांबा आदि का दान करें.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 21 जून 2026

आज की तिथि- सप्तमी – 03:20 पी एम तक, फिर अष्टमी
आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 09:31 ए एम तक, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी
आज का करण- वणिज – 03:20 पी एम तक, विष्टि – 03:24 ए एम, जून 22 तक, फिर बव
आज का योग- सिद्धि – 11:21 ए एम तक, उसके बाद व्यतीपात
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- सिंह- 03:40 पी एम तक, उसके बाद कन्या

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:24 ए एम
सूर्यास्त- 07:22 पी एम
चन्द्रोदय- 11:53 ए एम
चन्द्रास्त- 12:05 ए एम, जून 22

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:04 ए एम से 04:44 ए एम
त्रिपुष्कर योग: 09:31 ए एम से 03:20 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 09:31 ए एम से 05:24 ए एम, जून 22
अमृत काल: 02:55 ए एम, जून 22 से 04:34 ए एम, जून 22
अभिजीत मुहूर्त: 11:55 ए एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:43 पी एम से 03:39 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:03 ए एम, जून 22 से 12:43 ए एम, जून 22

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:09 ए एम से 08:53 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:53 ए एम से 10:38 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:38 ए एम से 12:23 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:08 पी एम से 03:52 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:22 पी एम से 08:37 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:37 पी एम से 09:53 पी एम
चर-सामान्य: 09:53 पी एम से 11:08 पी एम
लाभ-उन्नति: 09:53 पी एम से 11:08 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:09 ए एम से 05:24 ए एम, जून 22

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 12:23 पी एम से 02:08 पी एम
गुलिक काल- 03:52 पी एम से 05:37 पी एम
दुर्मुहूर्त- 03:52 पी एम से 05:37 पी एम
राहुकाल- 05:37 पी एम से 07:22 पी एम
भद्रा- 03:20 पी एम से 03:24 ए एम, जून 22
भद्रा का वास- मृत्यु लोक पर – 03:20 पी एम से 03:40 पी एम तक, उसके बाद पाताल – 03:40 पी एम से 03:24 ए एम, जून 22 तक
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

भोजन में – 03:20 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.

Source link

You May Have Missed