दोपहर सिर्फ 50 मिनट के लिए खुल रहा है शुभ घड़ी का दरवाजा, भूलकर भी इस दिशा में ना करें यात
Last Updated:
Shubh Muhurat Tomorrow: कल का दिन यानी 24 जून दिन बुधवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है. दोपहर 11:54 से 12:44 बजे तक का समय सभी शुभ कार्यों की शुरुआत, महत्वपूर्ण निर्णय लेने और नए काम शुरू करने के लिए अनुकूल माना जा रहा है. बस ध्यान रखें कि इस दौरान एक निश्चित दिशा में यात्रा करने से बचना है, ताकि कोई बाधा ना आए. साथ ही बुधवार के दिन का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकता है.
Shubh Muhurat 24 July: हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक माना गया है. मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्य सफलता और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं. कल दोपहर 11:54 बजे से 12:44 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसे सभी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा, हरी वस्तुओं का दान और बुध मंत्रों का जाप विशेष फलदायी माना जाता है. वहीं ज्योतिष शास्त्र में बुधवार को इस दिशा में यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है…
कल का सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जानें
24 जून 2026 दिन बुधवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है, जो शाम 6:12 बजे तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. सुबह 7:32 से 9:17 बजे तक अमृत काल रहेगा और सुबह 4:10 से 4:58 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इस दिन सुबह 5:46 बजे सूर्योदय और शाम 7:11 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 3:35 बजे चन्द्रोदय और रात 1:54 बजे चन्द्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार 24 जून 2026 को सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में स्थित रहेगा, जो कि राहु के आधिपत्य वाला नक्षत्र है. चंद्रमा चित्रा नक्षत्र में स्थित रहेगा. इसके बाद चंद्र गोचर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा.
शुभ काम करने के लिए उत्तम समय
कल यानी बुधवार को हर्षण योग नहीं बल्कि परिघ योग है. वैदिक पंचांग के अनुसार 24 जून 2026 को कोई वज्र योग नहीं है बल्कि परिघ और शिव योग बन रहे हैं. अगर आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बना रहे हैं तो अभिजित मुहूर्त दोपहर 11:54 से 12:44 बजे तक रहेगा, जिसे शुभ माना जाता है. यह दिन के मध्य का सबसे शुभ और शक्तिशाली समय माना जाता है, जिसमें किसी भी नए कार्य की शुरुआत, पूजा-पाठ या महत्वपूर्ण निर्णय लेना अत्यंत फलदायी होता है.
कल इस समय ना करें कोई काम
वहीं, राहुकाल दोपहर 12:22 से 2:05 बजे तक रहेगा, गुलिक काल सुबह 11:51 से दोपहर 1:34 बजे तक और यमघण्टकाल सुबह 7:30 बजे से 9:15 बजे तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इसको अशुभ समय माना जाता है.
इस दिशा में यात्रा करने से बचें
कल यानी बुधवार के दिन सूर्य ग्रह मिथुन राशि में और चंद्रमा तुला राशि में विराजमान हैं. साथ ही बुधवार के दिन उत्तर दिशा की तरफ दिशाशूल रहने वाला है. ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक इस दिशा में यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. इस दिशा में यात्रा करने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर यात्रा करना आवश्यक भी है तो कुछ अचूक ज्योतिषीय उपायों का पालन करना चाहिए. इसके लिए आप घर से निकलने से पहले थोड़ा सा धनिया या तिल खाकर निकलें.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


