Aaj Ka Panchang 2025: विजया एकादशी आज, शुभ योग का शुभ फल मिलेगा, देखें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल, चौघड़िया

Aaj Ka Panchang 2025: विजया एकादशी आज, शुभ योग का शुभ फल मिलेगा, देखें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल, चौघड़िया

Last Updated:

Aaj Ka Panchang 24 february 2025: आज फाल्गुन कृष्ण एकादशी तिथि, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, सिद्धि योग और धनु राशि का चंद्रमा है. आज कोई काम करना है तो आप सिद्ध शुभ योग में कर सकते हैं. आज विजया एकादशी के मौके पर भगवान…और पढ़ें

आज का पंचांग 24 फरवरी 2025

हाइलाइट्स

  • विजया एकादशी व्रत आज सिद्धि योग में है.
  • भगवान विष्णु और शिव की पूजा करें.
  • सिद्धि योग सुबह 10:44 तक है.

आज का पंचांग, 24 फरवरी 2025: विजया एकादशी व्रत आज सिद्धि योग में है. आज फाल्गुन कृष्ण एकादशी तिथि, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, सिद्धि योग, बालव करण, पूर्व का दिशाशूल और धनु राशि में चंद्रमा है. विजया एकादशी का व्रत और विष्णु पूजन से जीवन में संपन्नता बनी रहती है और हर कार्य में विजय मिलती है. जो लोग आज व्रत हैं, वे सिद्धि योग में विजया एकादशी की पूजा करें. सिद्धि योग सुबह 10:44 तक है. भगवान विष्णु को पीले फूल, काले तिल, फल, तुलसी के पत्ते, पंचामृत, धूप, दीप आदि अर्पित करें. उसके बाद विजया एकादशी की व्रत कथा पढ़ें. रात्रि जागरण के बाद कल सुबह स्नान और दान के बाद पारण करें. पाताल और स्वर्ग की भद्रा का प्रभाव धरती पर नहीं होता है.

विजया एकादशी के साथ सोमवार का व्रत भी है. आज के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करें. भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की भी पूजा करें. भगवान शिव को बेलपत्र, जल, फल, फूल आदि अर्पित करने के बाद शिव चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से ग्रहों का शुभ प्रभाव मिलेगा और कुंडली में मौजूद सभी दोषों से मुक्ति भी मिलेगी. शिव मंत्र का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. आज के पंचांग से जानते हैं सिद्धि योग, शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा समय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 24 फरवरी 2025
आज की तिथि- एकादशी – 01:48 पी एम तक, उसके बाद द्वादशी
आज का नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा – 07:02 पी एम तक
आज का करण- बालव – 01:48 पी एम तक
आज का योग- सिद्धि – 10:04 ए एम तक उसके बाद व्यतीपात योग
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- धनु

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:51 ए एम
सूर्यास्त- 06:17 पी एम
चन्द्रोदय- 06:52 ए एम
चन्द्रास्त- 04:59 पी एम, , फरवरी 25

आज के मुहूर्त और शुभ योग
सिद्धि योग: 10:05 ए एम तक, उसके बाद व्यतीपात योग
ब्रह्म मुहूर्त: 05:11 ए एम से 06:02 ए एम
अमृत काल: 02:07 पी एम से 03:45 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:58 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:15 पी एम

अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त: 12:57 से 13:43 तक, 15:14 से 04 बजे तक
कुलिक: 15:12 से 15:57 तक
कंटक: 09:09 से 09:54 तक
राहु काल: 08:18 ए एम से 09:44 ए एम
कालवेला/अर्द्धयाम: 10:40 से 11:26 तक
यमघण्ट: 12:11 से 12:57 पी एम
यमगण्ड: 11:09 ए एम से 12:35 पी एम
गुलिक काल: 02:01 पी एम से 03:27 पी एम
दिशाशूल- पूर्व

homedharm

Aaj Ka Panchang 2025: विजया एकादशी आज, जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त और योग

Source link

Previous post

Aaj Ka Rashifal, 24 February: वृषभ, सिंह, कन्या समेत 7 राशियों की हर समस्या होगी दूर, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें आज का राशिफल

Next post

Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी आज, भगवान विष्णु को अर्पित करें इनमें से कोई एक फूल, रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण

You May Have Missed