Aaj Ka Panchang 2025: बजरंगबली को प्रसन्न करने का सबसे शुभ है आज का दिन, व्रत पूजन से मिटेंगे कष्ट, जानें मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 2025: बजरंगबली को प्रसन्न करने का सबसे शुभ है आज का दिन, व्रत पूजन से मिटेंगे कष्ट, जानें मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Last Updated:

Aaj Ka Panchang 2025: आज मंगलवार को हनुमान पूजा का दिन है. इस दिन माघ कृष्ण चतुर्दशी तिथि, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, वज्र योग, विष्टि करण, उत्तर का दिशाशूल और धनु राशि का चंद्रमा है. आज मंगलवार का दिन है और हिंदू धर…और पढ़ें

आज का पंचांग 28 जनवरी 2025 दिन मंगलवार का पंचाग. (Image- Canva)

आज का पंचांग, 28 जनवरी 2025: आज माघ कृष्ण चतुर्दशी तिथि, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, वज्र योग, विष्टि करण, उत्तर का दिशाशूल और धनु राशि का चंद्रमा है. मंगलवार को पूरे दिन हनुमान जी की पूजा का योग बना है. मंगलवार को लोग व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं. हनुमान जी को संकट मोचक कहा जाता है और माना जाता है कि बजरंगी को प्रसन्न करके सभी कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती है. जानकारों की मानें तो बजरंगबली की सही विधि से पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हनुमान जी का व्रत करने से कुंडली के मौजूद सभी ग्रह शांत रहते हैं और हनुमान जी की असीम कृपा भी प्राप्त होती है. इतनी ही नहीं, संतान प्राप्ति के लिए भी हनुमान जी के व्रत को सर्वोत्तम माना जाता है. इससे आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे.

मंगलवार का व्रत करने के लिए आप सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके लाल रंग के वस्त्र धारण कर लें. इसके बाद घर के ईशान कोण में हनुमान जी के आसन के लिए चौकी रखें और इस पर हनुमान जी की मूर्ति या मूर्ति रख दें. इसके साथ आप श्रीराम और मां सीता की तस्वीर भी जरूर रखें. अब अपने हाथों में जल लेकर हनुमान जी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें और धूप-दीप जलाकर भगवान राम और माता सीता की आराधना करें. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.

आज का पंचांग, 28 जनवरी 2025

आज की तिथि- चतुर्दशी – 07:38 पी एम तक, उसके बाद पंचमी
आज का नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा – 08:59 ए एम तक
आज का करण- विष्टि – 08:12 ए एम तक, शकुन – 07:38 पी एम तक
आज का योग- वज्र – 11:51 पी एम
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- धनु- 02: 53 पी एम तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:11 ए एम
सूर्यास्त- 05:56 पी एम
चन्द्रोदय- 07:40 ए एम- 29 जनवरी
चन्द्रास्त- 04:40 पी एम
ऋतु- शिशिर

आज के मुहूर्त और शुभ योग

अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:55 पी एम तक

अशुभ समय

दुष्टमुहूर्त: 09:20 से 10:03 तक
कुलिक: 13:38 से 14:21 तक
कंटक: 07:54 से 08:37 तक
राहु काल: 15:15 से 16:36 तक
कालवेला/अर्द्धयाम: 09:20 से 10:03 तक
यमघण्ट: 10:46 से 11:29 तक
यमगण्ड: 09:52 से 11:13 तक
गुलिक काल:12:34 से 13:54 तक
दिशाशूल- उत्तर

homedharm

बजरंगबली को प्रसन्न करने का सबसे शुभ है आज का दिन, व्रत पूजन से मिटेंगे कष्ट

Source link

Previous post

Daily Horoscope : मेष राशि वालों को परीक्षा में कामयाबी, कुंभ वालों को मिलेगा मान-सम्मान! पढ़ें दैनिक राशिफल

Next post

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर पितृ दोष शांति के लिए करें ये 4 विशेष उपाय, जीवन में खुलेंगे तरक्की के रास्ते, आएगी सुख समृद्धि

You May Have Missed