Aaj Ka Panchang 20 June 2026: आज शनिवार व्रत, रवि योग, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 20 June 2026: आज शनिवार व्रत, रवि योग, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 June 2026: आज रवि योग में शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. पंचांग अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी ​तिथि, मघा नक्षत्र, तैतिल करण, वज्र योग, पूर्व का दिशाशूल और सिंह राशि में चंद्रमा है. रवि योग सुबह में 05:24 ए एम से 09:25 ए एम तक है. इस योग में सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं, इस वज​ह से यह एक शुभ फलदायी योग है. इसमें आप शुभ काम कर सकते हैं. दिन में शुभ-उत्तम मुहूर्त 07:08 ए एम से 08:53 ए एम तक है, इसमें आप शनिदेव की पूजा कर सकते हैं. वैसे आप चाहें तो शाम को लाभ-उन्नति मुहूर्त 07:22 पी एम से 08:37 पी एम के बीच पूजा, तेल से ​अभिषेक कर सकते हैं.

न्याय के देवता शनिदेव को पूजा में नीले फूल, काले तिल, धूप, दीप, नैवेद्य, फल आदि अर्पित करते हैं. उनको काले गुलाब जामुन का भोग लगाते है. पूजा के समय शनि चालीसा, शनि स्तोत्र और शनिवार व्रत की कथा पढ़ें. उसके बाद तेल के दीपक से उनकी आरती करें. आज के दिन गरीबों को अन्न, जल, वस्त्र, जूते, चप्पल, दवाई, काले तिल, काली उड़द, काले और नीले वस्त्र, कंबल, छाता आदि का दान करें. साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए दाहिने हाथ की बीच वाली अंगुली में लोहे का छल्ला पहन सकते हैं. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 20 जून 2026

आज की तिथि- षष्ठी – 03:46 पी एम तक, फिर सप्तमी
आज का नक्षत्र- मघा – 09:25 ए एम तक, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण- तैतिल – 03:46 पी एम तक, गर – 03:27 ए एम, जून 21 तक, फिर वणिज
आज का योग- वज्र – 12:48 पी एम तक, फिर सिद्धि
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- सिंह

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:24 ए एम
सूर्यास्त- 07:22 पी एम
चन्द्रोदय- 10:54 ए एम
चन्द्रास्त- 11:36 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:43 ए एम
रवि योग: 05:24 ए एम से 09:25 ए एम
अमृत काल: 07:06 ए एम से 08:39 ए एम, 03:06 ए एम, जून 21 से 04:42 ए एम, जून 21
अभिजीत मुहूर्त: 11:55 ए एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:42 पी एम से 03:38 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:03 ए एम, जून 21 से 12:43 ए एम, जून 21

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:08 ए एम से 08:53 ए एम
चर-सामान्य: 12:23 पी एम से 02:07 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:07 पी एम से 03:52 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:52 पी एम से 05:37 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 07:22 पी एम से 08:37 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:52 पी एम से 11:08 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:08 पी एम से 12:23 ए एम, जून 21
चर-सामान्य: 12:23 ए एम से 01:38 ए एम, जून 21
लाभ-उन्नति: 04:09 ए एम से 05:24 ए एम, जून 21

आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 05:24 ए एम से 07:08 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:24 ए एम से 06:20 ए एम, 06:20 ए एम से 07:15 ए एम
राहुकाल- 08:53 ए एम से 10:38 ए एम
यमगण्ड- 02:07 पी एम से 03:52 पी एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास
नन्दी पर – 03:46 पी एम तक, फिर भोजन में.

Source link

You May Have Missed