सिंह राशि वालों के आज टके काम होंगे पूरे, इस खुशखबरी के मिल रहे संकेत! पढ़ें राशिफल
Last Updated:
20 June ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज सिंह राशि के लोगों को सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है. समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और लोगों के बीच आपकी बातों को महत्व मिलेगा. लंबे समय से लंबित कोई कार्य पूरा होने की संभावना है और…
Aaj Ka Singh Rashifal 20 June 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार 20 जून 2026 का दिन कई मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति सिंह राशि के पक्ष में रहेगी. चंद्रमा पराक्रम भाव में केतु के साथ विराजमान है, जबकि सूर्य और बुध लग्न भाव में स्थित हैं. मघा नक्षत्र का प्रभाव भी पूरे दिन बना रहेगा. इन ग्रह स्थितियों के कारण कुछ लोगों को सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है. यात्रा के भी प्रबल योग बन रहे हैं. विशेष रूप से सरकारी कामकाज से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला माना गया है. व्यापारियों को लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध सौदेबाजी या धोखाधड़ी आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती है. इसका सीधा असर कारोबार पर भी पड़ सकता है. इसलिए सभी कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करना बेहतर रहेगा. आज विशेष रूप से केमिकल और उससे जुड़े उत्पादों के कारोबार से लाभ मिलने के संकेत हैं. पेट्रोल, साबुन, सोडा तथा अन्य रासायनिक उत्पादों के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. निवेश के लिए भी दिन अनुकूल माना गया है. वहीं जमीन-जायदाद से जुड़े सौदे करने वालों के लिए भी समय शुभ रहेगा.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता रखने की जरूरत होगी. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यवहार मधुर बनाए रखें. अन्यथा छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है. जोखिम भरे निर्णय लेने से बचना चाहिए. कार्यस्थल पर नियमों का पालन करना और किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचे, अन्यथा नौकरी खतरे में पड़ सकती है. हालांकि, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए दिन उत्साहजनक रहने वाला है. पढ़ाई में किया गया परिश्रम अच्छे परिणाम दे सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.
कैसा रहेगा आज स्वास्थ्य?
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन राहत देने वाला रहेगा. पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार देखने को मिल सकता है. मानसिक तनाव कम होगा और मन शांत रहेगा. दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे दैनिक कार्य आसानी से पूरे हो सकेंगे. स्वास्थ्य को लेकर चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी.
परिवारिक संबंध और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन सामान्य और संतुलित रहेगा. घर का माहौल सुखद बना रहेगा तथा परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा. साथ में कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है. प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. प्रेमी युगलों के लिए दिन अनुकूल माना गया है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के लिए आज 9 अंक सबसे अधिक शुभ रहेगा. इसके अलावा 2, 7 और 8 अंक भी लाभदायक माने गए हैं. शुभ फल प्राप्त करने के लिए सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देना और पूजा-अर्चना करना लाभकारी रहेगा. वहीं दिन की शुरुआत गुड़ खाकर करने से भी सकारात्मक ऊर्जा और शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


