धनु राशि वालों का आज बेहतरीन रहेगा दिन, लव लाइफ में हो सकता है तनाव, धैर्य से बनेगा काम

धनु राशि वालों का आज बेहतरीन रहेगा दिन, लव लाइफ में हो सकता है तनाव, धैर्य से बनेगा काम

Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 20 june 2026: आज धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग बैंगनी है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पारिवारिक जीवन में आज शांति रहेगी. घर में आज शांतिपूर्ण माहौल रहेगा. पुराने किसी निवेश से फायदा मिल सकता है.

ख़बरें फटाफट

जमुई. 20 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों को बड़ा फायदा दिलाने वाला हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज आपको कुछ खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन आज किया गया खर्च आपको आने वाले समय में अच्छा लाभ दे सकता है. यदि आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके निवेश के लिए अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आर्थिक मामलों में आज जल्दबाजी से बचने की जरूरत है. किसी को कर्ज देने से पहले एक बार सोच लें. आज आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है. आज आपको कोई नई जिम्मेवारी मिल सकती है.

आज ग्रहों की स्थिति आपको पहुंचायेगी फायदा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज सिंह राशि में चंद्रमा और केतु की युति होने वाली है. वहीं मिथुन राशि में स्थित सूर्य और बुध के कारण आपके आपकी संवाद क्षमता और सीखने की योग्यता बढ़ सकती है. मेष राशि में विराजमान मंगल के कारण आज आपको अदम्य साहस और आत्मविश्वास मिलने वाला है. कर्क राशि में मौजूद बृहस्पति और शुक्र के कारण आज आपके आर्थिक मामलों में स्थिरता आ सकती है. उन्होंने बताया कि नौकरीपेशा और व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज कोई नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. विदेश या दूरस्थ स्थानों से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिस से आपका मन आज प्रसन्न हो सकता है.

प्रेम संबंधों में आज हो सकता है तनाव
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पारिवारिक जीवन में आज शांति रहेगी. घर में आज शांतिपूर्ण माहौल रहेगा. हालांकि, प्रेम संबंधों में कुछ तनाव या साथी के साथ मतभेद हो सकता है. ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा. रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग बैंगनी है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed