Aaj Ka Panchang 17 May 2026: ज्येष्ठ अधिकमास प्रारंभ, रविवार व्रत, शोभन योग, जानें मुहूर्त
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 May 2026: आज से ज्येष्ठ अधिकमास का प्रारंभ हुआ है, जिसे पुरुषोत्तम मास और मलमास भी कहा जाता है. आज रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, कृत्तिका नक्षत्र, किंस्तुघ्न करण, शोभन योग, पश्चिम का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. अधिकमास में प्रत्येक दिन आप भगवान विष्णु की पूजा करें क्योंकि यह महीना उनको ही समर्पित है. इसमें आप अपनी राशि के अनुसार ज्योतिष उपाय करके माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. अधिकमास हर तीन साल में एक बार पड़ता है. यह जिस माह में जुड़ता है, उस नाम से अधिकमास होत है. इस साल अधिकमास ज्येष्ठ माह में जुड़ा है, इसलिए इसे ज्येष्ठ अधिकमास कहा जा रहा है.
आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि कर लें. फिर लाल या नारंगी वस्त्र पहनें. उसके बाद एक लोटे में जलभर उसमें लाल चंदन, गुड़ और लाल फूल डाल दें. सूर्य देव के मंत्र का उच्चारण करते हुए उस जल से अर्घ्य दें. उसके बाद गायत्री मंत्र और सूर्य मंत्र का जाप करें. सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. रविवार व्रत कथा सुनें और सूर्य देव को आरती करें. दिनभर फलाहार पर रहें और शाम को मीठा भोजन करें. इस व्रत में नमक नहीं खाते हैं. सूर्य को मजबूत करने के लिए आज लाल फूल, लाल वस्त्र, लाल चंदन, गेहूं, तांबा आदि का दान करें. इससे सूर्य का शुभ प्रभाव मिलेगा. करियर में उन्नति होगी. पिता का सहयोग मिलेगा.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 17 मई 2026
आज की तिथि- प्रतिपदा – 09:40 पी एम तक, फिर द्वितीया
आज का नक्षत्र- कृत्तिका – 02:32 पी एम तक, उसके बाद रोहिणी
आज का करण- किंस्तुघ्न – 11:36 ए एम तक, बव – 09:40 पी एम तक, फिर बालव
आज का योग- शोभन – 06:15 ए एम तक, अतिगण्ड – 02:00 ए एम, मई 18 तक, फिर सुकर्मा
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- वृषभ
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:29 ए एम
सूर्यास्त- 07:06 पी एम
चन्द्रोदय- 05:30 ए एम
चन्द्रास्त- 07:58 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:06 ए एम से 04:48 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:45 पी एम
अमृत काल: 12:26 पी एम से 01:50 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:34 पी एम से 03:28 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, मई 18
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 07:11 ए एम से 08:54 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:54 ए एम से 10:36 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:36 ए एम से 12:18 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:00 पी एम से 03:42 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:06 पी एम से 08:24 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:24 पी एम से 09:42 पी एम
चर-सामान्य: 09:42 पी एम से 11:00 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:35 ए एम से 02:53 ए एम, मई 18
शुभ-उत्तम: 04:11 ए एम से 05:29 ए एम, मई 18
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 12:18 पी एम से 02:00 पी एम
गुलिक काल- 03:42 पी एम से 05:24 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:17 पी एम से 06:12 पी एम
राहुकाल- 05:24 पी एम से 07:06 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
श्मशान में – 09:40 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.


