Aaj Ka Panchang 12 June 2026: शुक्र प्रदोष व्रत, लक्ष्मी पूजा, पंचांग से देखें मुहूर्त
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 June 2026: आज शुक्र प्रदोष व्रत है, इसके साथ शुक्रवार लक्ष्मी पूजा और परम एकादशी व्रत का पारण है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, कौलव करण, अतिगण्ड योग, पश्चिम का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. परम एकादशी व्रत का पारण सुबह 05:23 ए एम से सुबह 08:10 ए एम के बीच करना है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग 05:23 ए एम से 06:28 ए एम तक ही है. जो लोग आज प्रदोष व्रत हैं, वे शाम 7:36 बजे से लेकर रात 9:40 बजे के बीच शिव पूजा कर लें. यह प्रदोष पूजा का मुहूर्त है. विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करें और शुक्र प्रदोष व्रत कथा सुनें. उसके बाद आरती करें. कल सुबह सूर्योदय के बाद पारण करके प्रदोष व्रत को पूरा करें. इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 12 जून 2026
आज की तिथि- द्वादशी – 07:36 पी एम तक, उसके बाद त्रयोदशी
आज का नक्षत्र- अश्विनी – 06:28 ए एम तक, भरणी – 04:05 ए एम, जून 13 तक, फिर कृत्तिका
आज का करण- कौलव – 09:10 ए एम तक, तैतिल – 07:36 पी एम तक, उसके बाद गर
आज का योग- अतिगण्ड – 09:26 पी एम तक, फिर सुकर्मा
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मेष
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:23 ए एम
सूर्यास्त- 07:19 पी एम
चन्द्रोदय- 03:15 ए एम, 13 जून
चन्द्रास्त- 04:18 पी एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:23 ए एम से 06:28 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:40 पी एम से 03:36 पी एम
अमृत काल: 11:46 पी एम से 01:12 ए एम, जून 13
निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, 13 जून से 12:41 ए एम, 13 जून
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 05:23 ए एम से 07:07 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:52 ए एम से 10:36 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:21 पी एम से 02:06 पी एम
चर-सामान्य: 05:35 पी एम से 07:19 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:50 पी एम से 11:06 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:21 ए एम से 01:36 ए एम, 13 जून
अमृत-सर्वोत्तम: 01:36 ए एम से 02:52 ए एम, 13 जून
चर-सामान्य: 02:52 ए एम से 04:07 ए एम, 13 जून
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:10 ए एम से 09:06 ए एम, 12:49 पी एम से 01:45 पी एम
राहुकाल- 10:36 ए एम से 12:21 पी एम
यमगण्ड- 03:50 पी एम से 05:35 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
नन्दी पर – 07:36 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.


