Aaj Ka Panchang 10 June 2026: अधिकमास दशमी, बुधवार व्रत, 2 शुभ योग, जानें मुहूर्त, भद्रा
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 June 2026: आज बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. पंचांग अनुसार आज ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, वणिज करण, आयुष्मान् योग, उत्तर का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. 06:30 ए एम के बाद से सौभाग्य योग है. आयुष्मान् योग उत्तम सेहत और दीर्घायु के लिए और सौभाग्य योग भाग्य को बढ़ाने वाला होता है. दांपत्य जीवन में खुशहाली प्रदान करने वाला है. पूरे दिन पंचक रहेगा, जबकि भद्रा दोपहर में 01:52 पी एम से रात तक है. इस भद्रा का वास धरती पर है, इसलिए कोई शुभ काम न करें.
जो लोग आज बुधवार व्रत हैं, वे स्नान के बाद गणेश पूजा का संकल्प करें. 05:23 ए एम से 08:52 ए एम के बीच या फिर 10:36 ए एम से 12:21 पी एम के बीच गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करें. उनको गेंदे के फूल, माला, अक्षत्, धूप, दीप, चंदन, फल आदि अर्पित करें. दूर्वा और सिंदूर भी चढ़ाएं, लेकिन तुलसी के पत्ते अर्पित न करें. ओम गं गणपतये नमो नम: मंत्र भगवान गणेश का सर्वमनोकामना पूर्ति मंत्र है, जिसमें गणेश जी का बीज मंत्र गं का उपयोग किया गया है. इस मंत्र का जाप करने से आपका कल्याण होगा. पूजा के समय बुधवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. विघ्नहर्ता गणेश जी को केला, मोदक, लड्डू, खीर, पूड़ी आदि का भोग लगाएं. गणपति बप्पा की कृपा से आपके संकट दूर होंगे और कार्य सफल होंगे.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 10 जून 2026
आज की तिथि- दशमी – 12:57 ए एम, 11 जून तक, उसके बाद एकादशी
आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – 09:21 ए एम तक, फिर रेवती
आज का करण- वणिज – 01:52 पी एम तक, विष्टि – 12:57 ए एम, जून 11 तक, फिर बव
आज का योग- आयुष्मान् – 06:30 ए एम तक, सौभाग्य – 04:03 ए एम, 11 जून तक, फिर शोभन
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मीन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:23 ए एम
सूर्यास्त- 07:19 पी एम
चन्द्रोदय- 01:53 ए एम, 11 जून
चन्द्रास्त- 02:05 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:40 पी एम से 03:36 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, 11 जून से 12:41 ए एम, 11 जून
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:23 ए एम से 07:07 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:36 ए एम से 12:21 पी एम
चर-सामान्य: 03:50 पी एम से 05:34 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:34 पी एम से 07:19 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:34 पी एम से 09:50 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:50 पी एम से 11:05 पी एम
चर-सामान्य: 11:05 पी एम से 12:21 ए एम, 11 जून
लाभ-उन्नति: 02:52 ए एम से 04:07 ए एम, 11 जून
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
गुलिक काल- 10:36 ए एम से 12:21 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
राहुकाल- 12:21 पी एम से 02:05 पी एम
भद्रा- 01:52 पी एम से 12:57 ए एम, जून 11
भद्रा का वास- धरती पर
पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- उत्तर
शिववास
क्रीड़ा में – 12:57 ए एम, 11 जून तक, उसके बाद कैलाश पर.


