Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 8 October 2025: आज कार्तिक माह प्रारंभ, बुधवार व्रत, गणेश पूजा, यहां देखें पूरे दिन के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 8 October 2025: आज कार्तिक माह प्रारंभ, बुधवार व्रत, गणेश पूजा, यहां देखें पूरे दिन के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 8 October 2025: आज से कार्तिक माह का प्रारंभ हुआ है. कार्तिक माह में भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. कार्तिक माह में स्नान और दान करने से पुण्य लाभ होता है, पाप मिटते हैं, मोक्ष की प्राप्ति होती है. आज बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. पंचांग अनुसार आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, अश्विनी नक्षत्र, तैतिल करण, हर्षण योग, उत्तर का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. आज बुधवार व्रत में गणेश जी की पूजा विधि विधान से करें. गणेश जी को सिंदूर, मोदक, पान, सुपारी और दूर्वा विशेष रूप से अर्पित करें. अक्षत्, धूप, दीप, फल, नैवेद्य आदि चढ़ाकर पूजा करें. बुधवार व्रत कथा सुनें और गणेश जी की आरती करें. गणपति महाराज की कृपा से आपके जीवन की विघ्न और बाधाएं दूर होंगी.
बुधवार को गणेश जी के मंत्र ॐ गं गणपतये नमो नमः का जाप करें. इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी. बुधवार व्रत से बुध ग्रह के दोष भी मिटते हैं. बुध के शुभ प्रभाव से वाणी और बुद्धि अच्छी होती है. बिजनेस में उन्नति के योग बनते हैं. बुध दोष को दूर करने के लिए आज के दिन बुध के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः या ॐ बुं बुधाय नमः का जाप करें. बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनें या हरे रंग की रूमाल जेब में रखें. आज गाय को हरा चारा खिलाने से भी बुध ग्रह के शुभ प्रभाव मिलते हैं. हरी मूंग, हरे फल, हरे रंग के कपड़े, कांसे के बर्तन का दान करने से भी बुध दोष दूर होता है. पंचांग से जानते हैं आज के मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 8 अक्टूबर 2025

आज की तिथि- द्वितीया – 02:22 ए एम, अक्टूबर 09 तक, फिर तृतीया
आज का नक्षत्र- अश्विनी – 10:44 पी एम तक, उसके बाद भरणी
आज का करण- तैतिल – 04:08 पी एम तक, गर – 02:22 ए एम, अक्टूबर 09 तक, उसके बाद वणिज
आज का योग- हर्षण – 01:33 ए एम, अक्टूबर 09 तक, फिर वज्र
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:18 ए एम
सूर्यास्त- 05:59 पी एम
चन्द्रोदय- 06:39 पी एम
चन्द्रास्त- 07:23 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:39 ए एम से 05:29 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:05 पी एम से 02:52 पी एम
अमृत काल: 04:21 पी एम से 05:47 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:44 पी एम से 12:33 ए एम, अक्टूबर 09

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:18 ए एम से 07:45 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:45 ए एम से 09:13 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:41 ए एम से 12:08 पी एम
चर-सामान्य: 03:04 पी एम से 04:31 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:31 पी एम से 05:59 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:31 पी एम से 09:04 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:04 पी एम से 10:36 पी एम
चर-सामान्य: 10:36 पी एम से 12:09 ए एम, अक्टूबर 09
लाभ-उन्नति: 03:13 ए एम से 04:46 ए एम, अक्टूबर 09

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 12:08 पी एम से 01:36 पी एम
यमगण्ड- 07:45 ए एम से 09:13 ए एम
गुलिक काल- 10:41 ए एम से 12:08 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:45 ए एम से 12:32 पी एम
दिशाशूल- उत्तर

शिववास

सभा में – 02:22 ए एम, अक्टूबर 09 तक, उसके बाद क्रीड़ा में.

Source link

Previous post

Ganesh Bhajan: बुधवार को सुनें गणेश जी के टॉप 10 भजन, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर, कार्य में मिलेगी सफलता

Next post

Aaj Ka Love Rashifal: 2 राशि के प्रेमियों का रोमांस चढ़ेगा परवान, ये जातक लव का करेंगे इजहार, तुला की लाइफ पार्टनर के साथ अनबन, जानें लव राशिफल

You May Have Missed