साप्ताहिक राशिफल: मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह लाभ के योग बनेंगे, कुंभ वालों कों पैसे भ
Last Updated:
Weekly Horoscope 29 June to 5 July 2026: जुलाई का पहला सप्ताह मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी तो कुंभ राशि वालों का सामान्य रहने वाला है. मकर राशि वालों को इस सप्ताह किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है और युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा. कुंभ राशि वाले कोई भी निर्णय या काम बहुत सोच-समझकर लें और दूसरों से पैसे भी उधार लेने पड़ सकते हैं. मीन राशि वाले रोजगार की तलाश करने वाले लोगों को नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं और राजनेताओं के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 29 जून से 5 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 29 June to 5 July 2026
मकर राशि वालों के लिए जुलाई का पहला सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है. आप जिस दिशा में भी प्रयास करेंगे, आपको उस दिशा में शुभ परिणाम और सफलता मिलेगी. सप्ताह की शुरुआत से ही आप काम के प्रति पूरा उत्साह और आत्मविश्वास रखेंगे. मेहनत का उचित लाभ आपको मिलता हुआ नजर आएगा. व्यापार में वृद्धि और लाभ के योग बनेंगे. संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे. सप्ताह के मध्य में आपका पूरा ध्यान सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों को पाने और लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाने पर रहेगा. इसके लिए आप अपनी जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं. इस दौरान आपको किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. आप खुद भी ऐसा कुछ आयोजन कर सकते हैं. समाज सेवा और राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा. इस दिशा में काम करने वालों को कोई बड़ा पद मिल सकता है. युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा. लव लाइफ में आपसी विश्वास बढ़ेगा और पार्टनर के साथ खुशी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे.
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4
कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 29 June to 5 July 2026
कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई का पहला पहला सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. इस सप्ताह आप जिस व्यक्ति की मदद करेंगे, वही आपको तकलीफ पहुंचाता नजर आएगा. ऐसे में कोई भी निर्णय या काम बहुत सोच-समझकर करें. हवन करते समय इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपके हाथ ना जल जाएं. नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा थकाने वाली होगी, लेकिन नए संपर्क बढ़ाने और काम में सफलता दिलाने वाली साबित होगी. सप्ताह के मध्य में अचानक कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है. आपको दूसरों से पैसे भी उधार लेने पड़ सकते हैं. सप्ताह का उत्तरार्ध पहले भाग की तुलना में थोड़ा आरामदेह हो सकता है. इस दौरान आप अपने समय का सदुपयोग करते हुए सही दिशा में काम करेंगे. परिणामस्वरूप आपको मनचाहा परिणाम और लाभ मिलेगा. बाजार में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. कोई प्यारा साथी आपके मुश्किल समय में मददगार साबित होगा. परिवार के साथ खुशी भरा समय बिताने के अवसर मिलेंगे.
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9
मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 29 June to 5 July 2026
मीन राशि वालों के लिए जुलाई का पहला सप्ताह शुभ और सौभाग्यशाली है. आपको धन की प्राप्ति होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे. व्यापार और नौकरी में आपको सम्मान मिलेगा. आपको अपनी मेहनत और प्रयासों का पूरा फल मिलेगा और आप मनचाहा लाभ प्राप्त कर पाएंगे. आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. परिवार में शुभ कार्य संपन्न होंगे. धन और संपत्ति से जुड़े विवाद सुलह-समझौते से सुलझेंगे. रोजगार की तलाश करने वाले लोगों को नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. राजनेताओं के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है. समाज और पार्टी में उनका प्रभाव बढ़ेगा. सरकार में पैठ बढ़ेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको व्यापार में काफी लाभ मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे. सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे. इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. किसी बड़े काम को करते समय ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा. लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी और लव मैरिज के योग बन रहे हैं. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


