Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 October 2025: शनि प्रदोष, शनिवार व्रत, द्विपुष्कर योग, पूरे दिन पंचक, देखें सभी शुभ मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 October 2025: शनि प्रदोष, शनिवार व्रत, द्विपुष्कर योग, पूरे दिन पंचक, देखें सभी शुभ मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 October 2025: आज शनि प्रदोष और शनिवार व्रत है. आज आश्विन शुक्ल द्वादशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, बालव करण, शूल योग, पूर्व का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. शाम को 05:09 बजे से त्रयोदशी तिथि है. प्रदोष पूजा मुहूर्त के आधार पर आज शनि प्रदोष व्रत है. इस दिन व्रत रखकर शिव पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है. जिनकी संतान हैं, वे सुरक्षित और सुखी रहते हैं. आज शनि प्रदोष पर द्विपुष्कर योग है, जो सुबह 06:16 बजे से है. इस योग में आप कोई भी शुभ कार्य करेंगे तो उसके दोगुना फल प्राप्त होंगे. जो लोग आज शनि प्रदोष व्रत हैं, वे शाम को 06 बजकर 03 मिनट से रात 08 बजकर 30 मिनट के बीच पूजा कर सकते हैं. यह प्रदोष पूजा का मुहूर्त है.
आज शनिवार व्रत भी है. इसमें आप शनि देव की पूजा विधि विधान से करें. तेल का दीपक जलाएं. छाया दान करें. शनि महाराज को काला तिल, सरसों का तेल और काला गुलाब जामुन का भोग लगाएं. शनि देव आप पर खुश होंगे. साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, तो उसमें राहत मिलेगी. शनि दोष होगा, तो उसके नकारात्मक प्रभाव दूर होंगे. आज के दिन काले या नीले रंग के कपड़े, काली उड़द, काला तिल, कंबल, जूते, चप्पल, लोहा, स्टील के बर्तन, शनि चालीसा आदि का दान करें. इससे शनि दोष मिटेगा. शनिवार को शमी के पेड़ की पूजा करने और उसके नीचे सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ फलदायी होता है. पंचांग से देखें पूरे दिन मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 4 अक्टूबर 2025

आज की तिथि- द्वादशी – 05:09 पी एम तक, फिर त्रयोदशी
आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 09:09 ए एम तक, उसके बाद शतभिषा
आज का करण- बालव – 05:09 पी एम तक, कौलव – 04:11 ए एम, अक्टूबर 05 तक, फिर तैतिल
आज का योग- शूल – 07:27 पी एम तक, उसके बाद गण्ड
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- कुम्भ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:16 ए एम
सूर्यास्त- 06:03 पी एम
चन्द्रोदय- 04:21 पी एम
चन्द्रास्त- 04:03 ए एम, अक्टूबर 05

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:38 ए एम से 05:27 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:46 ए एम से 12:33 पी एम
अमृत काल: 01:09 ए एम, अक्टूबर 05 से 02:41 ए एम, अक्टूबर 05
विजय मुहूर्त: 02:08 पी एम से 02:55 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:45 पी एम से 12:34 ए एम, अक्टूबर 05
द्विपुष्कर योग: 06:16 ए एम से 09:09 ए एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:44 ए एम से 09:13 ए एम
चर-सामान्य: 12:10 पी एम से 01:38 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:38 पी एम से 03:07 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:07 पी एम से 04:35 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:03 पी एम से 07:35 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:07 पी एम से 10:38 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:38 पी एम से 12:10 ए एम, अक्टूबर 05
चर-सामान्य: 12:10 ए एम से 01:41 ए एम, अक्टूबर 05
लाभ-उन्नति: 04:45 ए एम से 06:16 ए एम, अक्टूबर 05

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 09:13 ए एम से 10:41 ए एम
यमगण्ड- 01:38 पी एम से 03:07 पी एम
गुलिक काल- 06:16 ए एम से 07:44 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:16 ए एम से 07:03 ए एम, 07:03 ए एम से 07:50 ए एम
चोर पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

कैलाश पर – 05:09 पी एम तक, उसके बाद नन्दी पर.

Source link

Previous post

Shani Bhajan: हर शनिवार को सुनें शनि देव की यह महिमा, साढ़ेसाती-ढैय्या के मिटेंगे कष्ट, शनि दोष होगा दूर

Next post

Aaj Ka Rashifal 4 Oct: कर्क राशि वाले स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान, जानें कैसा रहेगा लव व करियर का मामला

You May Have Missed