घर में अचानक दिखने लगें चींटियों के झुंड, तो समझें मिलने वाला है बड़ा संकेत
Last Updated:
Ghar Me Cheeti Aane ka Matlab: घरों में चींटियों का निकलना एक बेहद आम बात है, लेकिन ज्योतिष और शकुन शास्त्र में इन्हें सिर्फ साधारण जीव नहीं बल्कि आने वाले भविष्य का संकेतक माना गया है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय के अनुसार, घर में काली चींटियों का दिखना जहां धन हानि और विपत्ति का इशारा है, वहीं अचानक लाल चींटियों के झुंड का दिखना बेहद शुभ माना जाता है. यह आपकी तरक्की, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में बड़े मुनाफे का संकेत देता है, जिसे लोग अक्सर अनदेखा कर देते हैं.
काशी के ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि घर में काली चींटियों का निकलना शुभ फल नहीं देता है. ऐसी स्थिति में कई बार धन की हानि होती है. इसके अलावा यह जीवन में आने वाली विपत्ति का सूचक भी होता है. ऐसे समय में अक्सर घर में किसी के बीमार होने की सूचना मिलती है. जिससे धन का व्यय होता है. ऐसी स्थिति में कई बार व्यक्ति भारी कर्ज के बोझ में भी दब जाता है.
तो समझिए लग गई लॉटरी
वहीं शकुन शास्त्र के अनुसार, घर में यदि अचानक लाल चींटियों का झुंड नजर आ जाएं तो इसे शुभता का संदेश माना जाता है. यह चींटियां यदि जमीन से ऊपर की ओर बढ़ रही है तो यह आपके तरक्की का सूचक भी है. ऐसी स्थिति में प्रायः जो लोग नौकरी करते हैं. उनके प्रमोशन के चांसेज बढ़ जाते है. यदि आप व्यवसायी है तो ऐसी स्थिति में आपके व्यवसाय में वृद्धि भी तय है. आप किसी नए बिज़नेस या फैक्ट्री का श्री गणेश कर सकते हैं.
खूब बरसेगा धन
लाल चींटियां मंगलकारी संदेश को देने वाली होती है. यदि घर में इनके झुंड लगातार बने हुए है तो समझिए आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार होगा. ग्रहों के हिसाब से देखा जाए तो चींटी शनि ग्रह से सीधे तौर पर प्रभावित होती है. ऐसे में कई बार लोग शुभ-अशुभ फल को जानने के बाद उन्हें मार देते है. इससे आपके कुंडली में शनि सीधे प्रभावित होता है. लेकिन चींटियों को मारने के बजाय वो घरों से दूर रहें इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे को अपनाना चाहिए.
ऐसे पा सकते हैं चीटियों से मुक्ति
यदि आपके घर में लगातार चींटियां आ रहीं है तो आप उनसे छुटकारा पाने के लिए जिन जगहों से चींटियां निकल रही है. वहां दालचीनी, लौंग जरूर रखें. इसके अलावा आप उन जगहों पर आटा का छिड़काव भी कर सकते हैं. इससे भी चींटियां दूर भागती है.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें


