Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 31 October 2025: आज अक्षय नवमी, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा, चोर पंचक, देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 31 October 2025: आज अक्षय नवमी, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा, चोर पंचक, देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 31 October 2025: आज अक्षय नवमी है, जिसे आंवला नवमी भी कहते हैं. इसके साथ शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा भी है. आज से चोर पंचक शुरू है, जो 5 दिनों तक रहेगा. इसमें वस्तुएं के चोरी होने का भय रहता है. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, कौलव करण, वृद्धि योग, पश्चिम का दिशाशूल और मकर राशि का चंद्रमा है. पूरे दिन रवि योग बना हुआ है. अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करते हैं. उसके बाद आंवले का दान देते हैं. फिर दोपहर में आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करते हैं. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा पाठ करने से अक्षय पुण्य मिलता है. आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदें निकलती हैं, इसलिए वहां बैठकर भोजन करने से सेहत लाभ मिलता है. पूजा के समय अक्षय नवमी की कथा सुननी चाहिए.

जो लोग शुक्रवार का व्रत हैं, वे शाम को सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें. उनको लाल गुलाब, कमल पुष्प, कमलगट्टा, अक्षत्, सिंदूर, कुमकुम, धूप, दीप आदि अर्पित करें. बताशे, खीर आदि का भोग लगाएं. शुक्रवार व्रत कथा सुनें. श्रीसूक्त या लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी. जिनकी कुंडली में शुक्र दोष होता है, उनको आज सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इत्र लगाएं. सफेद वस्त्र, खीर, दूध, शक्कर, इत्र, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करें. इससे शुक्र ग्रह मजबूत होगा. आइए आज के पंचांग से जानते हैं दिनभर के शुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 31 अक्टूबर 2025

आज की तिथि- नवमी – 10:03 ए एम तक, उसके बाद दशमी
आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 06:51 पी एम तक,​ फिर शतभिषा
आज का करण- कौलव – 10:03 ए एम तक, तैतिल – 09:43 पी एम तक, फिर गर
आज का योग- वृद्धि – 04:32 ए एम, नवम्बर 01 तक, उसके बाद ध्रुव
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मकर – 06:48 ए एम तक, फिर कुंभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:32 ए एम
सूर्यास्त- 05:37 पी एम
चन्द्रोदय- 02:16 पी एम
चन्द्रास्त- 01:44 ए एम, नवम्बर 01

आज के शुभ मुहूर्त और योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:49 ए एम से 05:41 ए एम
अमृत काल: 08:19 ए एम से 09:56 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:55 पी एम से 02:39 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:39 पी एम से 12:31 ए एम, नवम्बर 01
रवि योग: पूरे दिन

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 06:32 ए एम से 07:55 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:55 ए एम से 09:18 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:18 ए एम से 10:41 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:04 पी एम से 01:28 पी एम
चर-सामान्य: 04:14 पी एम से 05:37 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 08:51 पी एम से 10:28 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:05 ए एम से 01:42 ए एम, नवम्बर 01
अमृत-सर्वोत्तम: 01:42 ए एम से 03:19 ए एम, नवम्बर 01
चर-सामान्य: 03:19 ए एम से 04:56 ए एम, नवम्बर 01

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 07:55 ए एम से 09:18 ए एम
राहुकाल- 10:41 ए एम से 12:04 पी एम
यमगण्ड- 02:51 पी एम से 04:14 पी एम
दुर्मुहूर्त- 08:45 ए एम से 09:29 ए एम, 12:27 पी एम से 01:11 पी एम
चोर पंचक- 06:48 ए एम से लेकर कल सुबह 06:33 ए एम तक
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

गौरी के साथ – 10:03 ए एम तक, उसके बाद सभा में.

Source link

Previous post

Ank Jyotish 31 October: अक्टूबर के अंतिम दिन मूलांक 1 वालों के शत्रु होंगे परास्त, मूलांक 4 वालों की आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा, मूलांक 9 वालों के लिए सरप्राइज! पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Next post

Aaj ka Makar Rashifal: आंवला नवमी पर चमकेगी मकर राशि की किस्मत, हर काम में सफलता के योग, शाम को करें ये उपाय

You May Have Missed