Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 August 2025: आज वराह जयंती, सोमवार व्रत, शिव पूजा से होगा कल्याण, देखें मुहूर्त, दिशाशूल
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 August 2025: आज वराह जयंती, सोमवार व्रत और शिव पूजा का दिन है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, कौलव करण, सिद्ध योग, पूर्व का दिशाशूल और सिंह राशि का चंद्रमा है. आज वराह जयंती का मुहूर्त दोपहर 01:40 पी एम से 04:15 पी एम तक है. भाद्रपद शुक्ल तृतीया को भगवान विष्णु ने वराह अवतार लिया था. भगवान विष्णु ने वराह अवतार में राक्षस हिरण्याक्ष से पृथ्वी को बचाया था. उन्होंने हिरण्याक्ष का वध किया. आज भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा करते हैं.
वराह जयंती के साथ आज सोमवार व्रत है. जो लोग व्रत रखे हैं, वे भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, चंदन, फूल, फल, माला, शहद आदि अर्पित करके पूजन करें. शिवजी के मंत्रों का जाप करें. शिव चालीसा और सोमवार व्रत कथा पढ़ें. महादेव की आरती करें. यदि महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शिव रुद्राष्टकम या शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें. आप पर शिव कृपा होगी. आज शिव पूजा करने से कुंडली का चंद्र दोष मिटता है. चंद्रमा कमजोर है तो हर सोमवार को दूध, दही, शक्कर, सफेद वस्त्र, मोती, चांदी आदि का दान करें. इससे लाभ होगा. चंद्रमा का शुभ प्रभाव होगा तो मन शांत रहेगा, जीवन सुखमय होगा. ज्योतिष में चंद्रमा को मन कारक माना जाता है. पंचांग से जानें आज के शुभ मुहूर्त.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 25 अगस्त 2025
आज की तिथि- द्वितीया – 12:34 पी एम तक, फिर तृतीया
आज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 03:50 ए एम, अगस्त 26 तक, उसके बाद हस्त
आज का करण- कौलव – 12:34 पी एम तक, तैतिल – 01:10 ए एम, अगस्त 26 तक, उसके बाद गर
आज का योग- सिद्ध – 12:06 पी एम तक, फिर साध्य
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- सिंह- 08:28 ए एम तक, फिर कन्या

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:56 ए एम
सूर्यास्त- 06:50 पी एम
चन्द्रोदय- 07:39 ए एम
चन्द्रास्त- 08:01 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त और योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:27 ए एम से 05:11 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:57 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल: 08:06 पी एम से 09:49 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:24 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, अगस्त 26 से 12:45 ए एम, अगस्त 26
रवि योग: कल, 03:50 ए एम से 05:56 ए एम तक
वराह जयंती: दोपहर 01:40 पी एम से 04:15 पी एम तक

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 05:56 ए एम से 07:32 ए एम
शुभ-उत्तम: 09:09 ए एम से 10:46 ए एम
चर-सामान्य: 02:00 पी एम से 03:37 पी एम
लाभ-उन्नति: 03:37 पी एम से 05:13 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 05:13 पी एम से 06:50 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 06:50 पी एम से 08:14 पी एम
लाभ-उन्नति: 11:00 पी एम से 12:23 ए एम, अगस्त 26
शुभ-उत्तम: 01:46 ए एम से 03:10 ए एम, अगस्त 26
अमृत-सर्वोत्तम: 03:10 ए एम से 04:33 ए एम, अगस्त 26
चर-सामान्य: 04:33 ए एम से 05:56 ए एम, अगस्त 26
लाभ-उन्नति: 11:00 पी एम से 12:23 ए एम, अगस्त 26
शुभ-उत्तम: 01:46 ए एम से 03:10 ए एम, अगस्त 26
अमृत-सर्वोत्तम: 03:10 ए एम से 04:33 ए एम, अगस्त 26
चर-सामान्य: 04:33 ए एम से 05:56 ए एम, अगस्त 26
आज के अशुभ समय
राहुकाल- 07:32 ए एम से 09:09 ए एम
यमगण्ड- 10:46 ए एम से 12:23 पी एम
गुलिक काल- 02:00 पी एम से 03:37 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:49 पी एम से 01:40 पी एम, 03:24 पी एम से 04:15 पी एम
दिशाशूल- पूर्व
शिववास
गौरी के साथ – 12:34 पी एम तक, उसके बाद सभा में.