बुध का शुक्र में चल रहा गोचर, मिथुन राशि वाले रहें सावधान! आ सकती है ये बड़ी मुसीबत, जानें पूरा राशिफल

बुध का शुक्र में चल रहा गोचर, मिथुन राशि वाले रहें सावधान! आ सकती है ये बड़ी मुसीबत, जानें पूरा राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 25 August 2025: बुध ग्रह का गोचर शुक्र के साथ चल रहा है, जिससे मिथुन राशि वालों को सावधान रहना होगा. आर्थिक नुकसान हो सकता है. तनाव बना रह सकता है.

gogole-serarch-btn
ओम प्रयास /हरिद्वार. सभी 12 राशियों में मिथुन राशि का तीसरा स्थान है. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह और इष्ट देव भगवान गणेश हैं. आज 25 अगस्त सोमवार का दिन मिथुन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में व्यवधान लेकर आया है. मानसिक तनाव के कारण आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा तो वहीं नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को इंटरव्यू संबंधित अच्छी सूचना मिलने के योग हैं. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है, लेकिन वैवाहिक संबंधों में मतभेद होने से मानसिक तनाव बना रहेगा.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित मनोज मिश्रा बताते हैं कि प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. आज प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है जहां आप अपने संबंधों को विवाह में बदलने की बात कर सकते हैं. ऐसा करने पर आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. वैवाहिक संबंधों में आज स्थिति तनावपूर्ण रहने वाली है. किसी भी बात को लेकर विवाद होने या किसी बात को लेकर चले आ रहे विवाद के कारण मनमुटाव ज्यादा बढ़ सकता है. कोशिश करें कि आज खुद को शांत रखें.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज सफलता मिलेगी और जिन जातकों द्वारा पहले नौकरी के लिए अप्लाई किया गया था उन्हें भी आज अच्छी सैलरी पैकेज के साथ नौकरी ऑफर मिल सकता है. आज शाम 6:00 बजे तक नौकरी के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. पढ़ाई में आज व्यवधान होंगे लेकिन सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक एकाग्र मन से पढ़ाई करने पर आपकी पढ़ाई अच्छे से होगी.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि नौकरी करने वाले जातकों को आज मानसिक तनाव के कारण काम करने में मन नहीं लगेगा. काम में मन ना लगने के कारण अपने सीनियर या बॉस से सुनने को मिल सकती है. कोशिश करें की जीवनसाथी या किसी अन्य सदस्य के साथ तनाव होने पर आज आपको ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ सकती है. घर में या किसी बाहरी सदस्य के साथ तनाव होने के कारण कार्य क्षेत्र पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. बुध ग्रह का गोचर शुक्र के साथ चल रहा है जिस कारण लक्ष्मी नारायण राजयोग बना हुआ है. लेकिन वैवाहिक किया पारिवारिक सदस्यों के साथ तनाव होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. जिस कारण कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक नुकसान भी हो सकता है कोशिश करें कि आज का दिन संयम और सावधानी के साथ व्यतीत करें.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज मिश्रा से उनके फोन नंबर 84493 78186 पर संपर्क कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

बुध का शुक्र में चल रहा गोचर, मिथुन राशि वाले रहें सावधान! आ सकती है मुसीबत

Source link

Previous post

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 August 2025: आज वराह जयंती, सोमवार व्रत, ​शिव पूजा से होगा कल्याण, देखें मुहूर्त, दिशाशूल

Next post

कर्क राशि वालों को आज मिलेंगे नए मौके, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, सेहत को लेकर रहें सावधान!

You May Have Missed