Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 August 2025: आज चंद्र दर्शन, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, त्रिपुष्कर योग, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 August 2025: आज चंद्र दर्शन, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, त्रिपुष्कर योग, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 August 2025: आज चंद्र दर्शन, रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, बव करण, शिव योग, पश्चिम का दिशाशूल और सिंह राशि में चंद्रमा है. अमावस्य के बाद प्रतिपदा को पहली बार चंद्रमा का दर्शन होता है, जिसे चंद्र दर्शन कहते हैं. इस दिन चंद्रमा की पूजा करते हैं और अर्घ्य देते हैं. आज चंद्रोदय का समय सुबह 06:42 बजे है. आज के दिन त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बनेंगे. ​ये दोनों ही योग शुभ फलदायी होते हैं. इस योग में किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं. जो लोग आज रविवार व्रत हैं, वे नमक का सेवन न करें.

रविवार को सूर्य देव की पूजा करें. तांबे के लोटे में साफ जल भर लें. उसमें लाल चंदन, लाल फूल और गुड़ डाल दें. फिर सूर्य मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें. इसके बाद सूर्य मंत्र या गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं. सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए सूर्य स्तोत्र पढ़ें या रविवार की व्रत कथा सुनें. गरीबों को लाल वस्त्र, लाल रंग के फल, लाल फूल, केसर, घी, गेहूं, तांबा आदि का दान करें. इससे आपकी कुंडली का सूर्य दोष मिटेगा. सूर्य देव के आशीर्वाद से नौकरी में तरक्की होगी. पिता का सहयोग प्राप्त होगा. पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 अगस्त 2025

आज की तिथि- प्रतिपदा – 11:48 ए एम तक, उसके बाद द्वितीया
आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 02:05 ए एम, अगस्त 25 तक, फिर उत्तराफाल्गुनी
आज का करण- बव – 11:48 ए एम तक, बालव – 12:07 ए एम, अगस्त 25 तक, फिर कौलव
आज का योग- शिव – 12:30 पी एम तक, उसके बाद
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- सिंह

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:55 ए एम
सूर्यास्त- 06:51 पी एम
चन्द्रोदय- 06:42 ए एम
चन्द्रास्त- 07:34 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त और योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:27 ए एम से 05:11 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:57 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल: 07:22 पी एम से 09:03 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:33 पी एम से 03:24 पी एम
त्रिपुष्कर योग: 02:05 ए एम, अगस्त 25 से 05:56 ए एम, अगस्त 25
सर्वार्थ सिद्धि योग: 02:05 ए एम, अगस्त 25 से 05:56 ए एम, अगस्त 25

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:32 ए एम से 09:09 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:09 ए एम से 10:46 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:46 ए एम से 12:23 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:00 पी एम से 03:37 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:51 पी एम से 08:14 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:14 पी एम से 09:37 पी एम
चर-सामान्य: 09:37 पी एम से 11:00 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:46 ए एम से 03:10 ए एम, अगस्त 25
शुभ-उत्तम: 04:33 ए एम से 05:56 ए एम, अगस्त 25

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 05:14 पी एम से 06:51 पी एम
यमगण्ड- 12:23 पी एम से 02:00 पी एम
गुलिक काल- 03:37 पी एम से 05:14 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:08 पी एम से 06:00 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

श्मशान में – 11:48 ए एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

Source link

You May Have Missed