नौकरी में तरक्की, अचानक धन लाभ…मिथुन राशि की कुंडली में बन रहा राजयोग, चमक उठेगी किस्मत!

नौकरी में तरक्की, अचानक धन लाभ…मिथुन राशि की कुंडली में बन रहा राजयोग, चमक उठेगी किस्मत!

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 24 August 2025: मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह का शुक्र ग्रह के साथ गोचर चल रहा है जिस कारण धन लक्ष्मी राजयोग बना हुआ है. इस खास योग बनने के कारण आर्थिक तौर पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. कार्य …और पढ़ें

gogole-serarch-btn
ओम प्रयास /हरिद्वार. आज 24 अगस्त रविवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे बदलाव लेकर आया है. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और बुध ग्रह का गोचर शुक्र के साथ चल रहा है, जिस कारण लक्ष्मी नारायण योग बना है. इस योग के बनने से आकस्मिक धन लाभ, रुका हुआ पैसा मिलना, करियर में अच्छे बदलाव आदि होने के योग बने हैं. जिस नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ है वहां से इंटरव्यू संबंधित अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है या फिर जिस कार्य को आप पिछले कई दिनों से करने की सोच रहे हैं आज उसकी शुरुआत करने पर आपको आर्थिक लाभ होगा. कार्य क्षेत्र और नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में आज सुधार होगा.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉ शशांक शेखर शर्मा बताते हैं की प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. आज प्रेमी से विवाह की बात करने या अपने परिजनों से बात करने का काफी अच्छा दिन है. आज आप प्रेमी के परिजनों से भी संबंधों के बारे में बात कर सकते हैं. घर में किसी सदस्य के लिए नया रिश्ता आने के योग हैं. वैवाहिक संबंधों में चल रहे विवाद में आज सुधार होगा आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. मिथुन राशि के जो छात्र किसी सरकारी नौकरी या अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज कोई समस्या नहीं होगी. आज आप अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सकते हैं. मिथुन राशि के जिन जातकों ने नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ है उन्हें आज इंटरव्यू संबंधी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. आज नौकरी के लिए आवेदन करना भी अच्छा रहेगा.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह का शुक्र ग्रह के साथ गोचर चल रहा है जिस कारण धन लक्ष्मी राजयोग बना हुआ है. इस खास योग बनने के कारण आर्थिक तौर पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी आज वापस मिल सकता है. यदि आप किसी कार्य को करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी. अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आज कोई डील करने या मीटिंग करने पर आपको आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए है.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

नौकरी में तरक्की, अचानक धन लाभ…मिथुन राशि की कुंडली में बन रहा राजयोग

Source link

Previous post

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 August 2025: आज चंद्र दर्शन, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, त्रिपुष्कर योग, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल

Next post

आज बन रहा दुर्लभ योग, मेष राशि वालों की बल्ले-बल्ले, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता!

You May Have Missed