Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 August 2025: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, वृद्धि योग, शनिवार व्रत, देखें मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल
आज जन्माष्टमी के साथ शनिवार व्रत भी है. न्याय के देवता शनिदेव को नीले फूल, काले तिल, धूप, दीप, गुलाब जामुन आदि अर्पित करते हैं. उनको सरसों का तेल या तिल का तेल चढ़ाना चाहिए. जिन पर शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है, वे लोग आज छाया दान करें. एक कटोरे में तेल भर लें, उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उस तेल को दान कर दें. शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार को शमी के पेड़ की सेवा करें. शमी के पेड़ को जल अर्पित करें. उसके नीचे तेल का दीपक जलाएं. आज काले या नीले रंग के कपड़े, तेल, काले तिल, लोहा आदि का दान करें. इससे भी शनि दोष मिटता है. पंचांग से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 अगस्त 2025
आज का नक्षत्र- भरणी – 06:06 ए एम तक, कृत्तिका – 04:38 ए एम, अगस्त 17 तक, फिर रोहिणी
आज का करण- बालव – 10:41 ए एम तक, कौलव – 09:34 पी एम तक, उसके बसद तैतिल
आज का योग- वृद्धि – 07:21 ए एम तक, ध्रुव – 04:28 ए एम, अगस्त 17 तक, व्याघात
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मेष – 11:43 ए एम तक, फिर वृषभ
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:51 ए एम
सूर्यास्त- 06:59 पी एम
चन्द्रोदय- 11:32 पी एम
चन्द्रास्त- 01:02 पी एम
जन्माष्टमी के शुभ मुहूर्त और योग
अभिजीत मुहूर्त: 11:59 ए एम से 12:51 पी एम
अमृत काल: 02:23 ए एम, अगस्त 17 से 03:53 ए एम, अगस्त 17
विजय मुहूर्त: 02:37 पी एम से 03:29 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम, अगस्त 17 से 12:47 ए एम, अगस्त 17
सर्वार्थ सिद्धि योग: 04:38 ए एम, अगस्त 17 से 05:51 ए एम, अगस्त 17
रवि योग: 04:38 ए एम, अगस्त 17 से 05:51 ए एम, अगस्त 17
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:29 ए एम से 09:08 ए एम
चर-सामान्य: 12:25 पी एम से 02:04 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:04 पी एम से 03:42 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:42 पी एम से 05:21 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 09:42 पी एम से 11:04 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:04 पी एम से 12:25 ए एम, अगस्त 17
चर-सामान्य: 12:25 ए एम से 01:47 ए एम, अगस्त 17
लाभ-उन्नति: 04:30 ए एम से 05:51 ए एम, अगस्त 17
आज के अशुभ समय
राहुकाल- 09:08 ए एम से 10:47 ए एम
यमगण्ड- 02:04 पी एम से 03:42 पी एम
गुलिक काल- 05:51 ए एम से 07:29 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:51 ए एम से 06:43 ए एम, 06:43 ए एम से 07:36 ए एम
दिशाशूल- पूर्व
शिववास
गौरी के साथ – 09:34 पी एम तक, फिर सभा में.


