Aaj Ka Mesh Rashifal: नौकरी हो या लव लाइफ, मेष वालों के लिए दिन रहेगा खुशहाल, निवेश में दिखेंगे फायदे, जानें उपाय और बचाव के तरीके

Aaj Ka Mesh Rashifal: नौकरी हो या लव लाइफ, मेष वालों के लिए दिन रहेगा खुशहाल, निवेश में दिखेंगे फायदे, जानें उपाय और बचाव के तरीके

Last Updated:

Aaj ka Mesh Rashifal 9 October 2025, Aries Horoscope Today: आज मेष राशि वालों के लिए नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छे अवसर होंगे, मेहनत से सफलता मिलेगी, और आर्थिक निवेश में लाभ के संकेत हैं. साथ ही, लव लाइफ मधुर रहेगी और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे. स्वास्थ्य के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा, तनाव हो सकता है इसलिए योग और प्राणायाम की सलाह दी गई है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 9 October 2025 (आज मेष राशि राशिफल): ग्रह-नक्षत्रों की चाल में प्रतिदिन बदलाव होता है. ग्रहों की बदलती चाल के अनुसार ही विभिन्न राशि के जातकों को फल मिलता है. 12 राशियों में से एक मेष राशि पर आज यानी 9 अक्टूबर को चंद्र ग्रह का प्रभाव रहेगा. चंद्र ग्रह के प्रभाव की वजह से नौकरी और व्यवसाय के मामले में दिन अवसरों से भरा होगा. मेहनत करने पर सफलता मिलने की उम्मीद है.

स्वास्थ्य मिला-जुला रह सकता है और तनाव बढ़ने की संभावना भी है. वहीं, लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. आइए जानते हैं पं. जगदीश द्विवेदी ने लोकल 18 से बातचीत में क्या कहा?

कारोबार और नौकरी पर क्या पड़ेगा प्रभाव
पं. जगदीश द्विवेदी ने लोकल 18 से बताया कि आज मेष राशि में चंद्र ग्रह का प्रभाव रहेगा. चंद्र ग्रह का प्रभाव हमेशा सकारात्मक होता है. ऐसे में नौकरी और व्यवसाय के मामले में आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा. यदि मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी. आर्थिक दृष्टि से आज निवेश पर लाभ के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी में निवेश के फैसले न करें. नौकरी के लिए दिन अनुकूल है. अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. सहकर्मियों से रिश्ते भी मजबूत होने के आसार हैं.

मेष राशि वालों का लव लाइफ राशिफल
पं. जगदीश द्विवेदी ने बताया कि आज लव लाइफ में मधुरता बनी रहने की उम्मीद है. अपने साथी के साथ खुलकर बातचीत करें. आपसी सामंजस्य बनाए रखें. पारिवारिक रिश्तों में भी मजबूती बनी रहेगी. मिलजुल कर समय बिताने से रिश्ते और बेहतर होंगे. आवेग में बातचीत से बचें. रिश्तों में विश्वास की भावना बनाए रखें ताकि तकरार न हो.

मेष राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल
पं. जगदीश द्विवेदी ने बताया कि स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिला-जुला रहेगा. तनाव हो सकता है. पर्याप्त पोषक तत्व लें और अपाच्य चीजों से बचें. संभव हो तो सुबह योग और प्राणायाम करें. इससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा और तनाव भी कम होगा.

मेष राशि वाले क्या करें उपाय?
पं. जगदीश द्विवेदी ने बताया कि आज शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा. शुभ अंक 9 है. मेष राशि में शनि की प्रधानता होने के कारण हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें. “ऊं हनु हनुमते नमः” या हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंगलवार को व्रत रखें और मां दुर्गा की उपासना करें. इन उपायों से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम होंगे.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

नौकरी हो या लव लाइफ, मेष वालों के लिए दिन रहेगा खुशहाल

Source link

Previous post

Aaj ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए शुभ दिन! अटका धन मिलेगा, व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार

Next post

Aaj Ka Mithun Rashifal : आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे छात्र, वैवाहिक संबंधों में होगी मजबूती, ऐसा रहेगा मिथुन राशि वालों का आज का दिन

You May Have Missed