करियर में हासिल होगा लक्ष्य, सिंगल लोगों के जीवन में दस्तक दे सकता है प्यार

करियर में हासिल होगा लक्ष्य, सिंगल लोगों के जीवन में दस्तक दे सकता है प्यार

Last Updated:

Vrishabh Rashifal Today, 28 June 2026: ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों आज पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरें रहेंगे.आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे उसे पूरा भी करेंगे.आज आप अपने घर के बड़े बुजुर्गों का दिल भूलकर भी न दुखाएं.वरना इसका खामियाजा आपको भुगतना होगा.

Vrishabh Rashifal Today, 28 June 2026: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 28 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठा नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृश्चिक से धनु राशि में संचरण कर रहे हैं. वहीं सूर्य वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक आज पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे उसे पूरा भी करेंगे. आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों का दिल भूलकर भी न दुखाएं, वरना इसका खामियाजा आपको भुगतना होगा.

बिजनेस में नए प्रयोग से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो अपने व्यवसाय में नया प्रयोग करेंगे तो इससे आपको फायदा होगा. आज आप चाहें तो अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े और अहम फैसले जरूर लें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनका दिन भी शानदार होगा. आज आपको अपने बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा. बात करियर की करें तो यदि आज आप अपने लक्ष्य को साधना चाहते हैं तो पूरी मेहनत से काम करें.

चांदी में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो चांदी में पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा. इसके अलावा आज आप किसी छोटे प्लॉट में भी पैसा निवेश कर सकते हैं.

सिंगल होंगे मिंगल
वृषभ राशि के जातक जो सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. जो लोग पहले से पार्टनर हैं, आज उनका दिन पहले से बेहतर होगा. आज आप चाहें तो कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपनी वाणी पर संयम जरूर रखें, वरना इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा.

भगवान सूर्य को दें अर्घ्य
आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य को अर्घ्य जरूर दें. इससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed