दैनिक राशिफल: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कन्या समेत 4 राशियों के लिए बने धन लाभ के योग, तुला समेत
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन गतिशील रहेगा. नए अवसर प्राप्त होंगे. भाग्य का पूरा साथ रहेगा. चंद्रमा का गोचर आज आपके भाग्य भाव में हो रहा है. आप जो भी कार्य करेंगे, वे सार्थक होंगे. व्यापार में नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है. जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें आज अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा. पारिवारिक रिश्तों को लेकर कुछ तनाव मिल सकता है. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहने वाला है. आज भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 72% से अधिक रहेगा.
वृष राशिफल
आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है. पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है. इसलिए अपनी बुद्धि, विवेक और एकाग्रता से कार्य करते हुए आगे बढ़ें. निश्चित रूप से सफलता अर्जित कर पाएंगे. व्यापार हो या नौकरी, दोनों में ही आज जोखिम उठाने से बचें. निवेश और आर्थिक पक्ष से जुड़े निर्णयों में थोड़ी सजगता बरतते हुए आगे बढ़ें. विरोधी आज शांत रहेंगे. सुख-सुविधाओं को लेकर आज सुखद अनुभव प्राप्त होंगे. आज सोमवार का व्रत करें और प्रदोष काल में पूजा करें. भाग्य का साथ 68% से अधिक रहेगा.
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज मान-सम्मान और यश अर्जित करना आसान होगा. आज धार्मिक यात्राओं का भी योग बन रहा है. अपने मनोबल और एकाग्रता से कार्यक्षेत्र में विस्तार और आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे. नए प्रोजेक्ट पर कार्य करना या नए अनुबंध को लेकर आगे बढ़ने का समय है. खासकर व्यापारिक वर्ग को आज के दिन का पूरा उपयोग करना चाहिए. जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें अधिकारियों का सहयोग भी मिलता दिख रहा है, लेकिन कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कुछ अनबन व तनाव रह सकता है. अपनी अहं भावना (इगो) को थोड़ा नियंत्रित रखने की आवश्यकता है. जल में गंगाजल और लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. भाग्य का साथ 56% से अधिक रहेगा.
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा. लेकिन कहीं न कहीं आर्थिक उन्नति और धन के अपव्यय को लेकर आप परेशान हो सकते हैं. इसलिए असंतुलित मनःस्थिति में आज किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से बचें. निवेश करते समय भी सजगता रखें. भ्रम की स्थिति आपको विषम परिस्थितियों में डाल सकती है. कार्यक्षेत्र में विस्तार रहेगा, लेकिन अधिक मेहनत करने पर ही प्रयास सफल होंगे. नौकरी में अनुकूलता और गतिशीलता रहेगी. वहीं विद्यार्थी वर्ग को भी आज अधिक मेहनत से ही सफलता अर्जित हो पाएगी. प्रयासरत रहने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा और रिश्तों में सहजता बनी रहेगी. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 57% तक रहेगा.
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज लेन-देन और निवेश को लेकर अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी तथा व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी. नए प्रयासों में सफलता मिलती दिखाई दे रही है. वहीं जो लोग नौकरी में हैं या नौकरी परिवर्तन करना चाहते हैं, उन्हें भी आज प्रयासरत रहना चाहिए. नए अवसर स्वतः सामने आते दिखेंगे. पारिवारिक रिश्तों और दांपत्य जीवन में भी सहजता बढ़ती दिखाई दे रही है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. संतान पक्ष के लिए भी समय अनुकूल है. तामसिक भोजन से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. चंद्रोदय के समय चंद्रमा को कच्चे दूध, मिश्री और जल से अर्घ्य दें. भाग्य का साथ 71% तक रहेगा.
कन्या राशिफल
आज ग्रहों की विशेष स्थितियां अनुकूल परिणाम लेकर आ रही हैं. व्यापारिक वर्ग के लिए लाभ के योग बन रहे हैं. आज आपको विस्तार के प्रयास तेज करने होंगे. जो लोग नौकरी में हैं, उनकी कठिनाइयों में कमी आएगी तथा कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग बढ़ेगा. लेन-देन, निवेश और आर्थिक पक्ष मजबूत होता हुआ दिखाई दे रहा है. आज भाग्य का प्रबल साथ है, इसलिए अपने प्रयासों में कोई कसर न छोड़ें. धन लाभ और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आज भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 76% से अधिक रहेगा.
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अधिक मेहनत और चुनौतियां लेकर आ रहा है. कई कार्यों को एक साथ करने की प्रवृत्ति हावी रहेगी. जिम्मेदारियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं. पराक्रम को भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन उच्च मनोबल और संतुलित विचारधारा से कार्य करेंगे, तभी सफलता अर्जित कर पाएंगे. आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव और लोगों से तनाव आपको विचलित कर सकता है. इसलिए सजगता के साथ भगवान विष्णु का ध्यान करें और अपने कार्यों में लगे रहें. निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. आर्थिक पक्ष के लिए विशेष परिस्थितियां अनुकूल हैं. निवेश और धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. भाग्य का साथ 62% रहेगा. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सफेद कमल या गुलाब का फूल माता लक्ष्मी को अर्पित करें.
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ की स्थितियां लेकर आ रहा है. निवेश या पैतृक संपत्ति से जुड़े अटके हुए कार्य भी आज बनते दिखाई दे रहे हैं. वहीं सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और धन खर्च भी होगा. कार्यक्षेत्र में विस्तार रहेगा तथा लोगों का सहयोग मिलेगा, लेकिन भावनात्मक असंतोष आपको परेशान कर सकता है. इसलिए लोगों से अधिक अपेक्षाएं न रखें. केंद्रित होकर पूर्ण मनोबल के साथ अपने कार्यों में लगे रहें. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा. रिश्तों में अनुकूलता बढ़ेगी. भाग्य का साथ 56% से अधिक रहेगा. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज उच्च मनोबल का दिन रहेगा. कार्यों में सहजता बढ़ेगी और जिम्मेदारियां निभाने के लिए नई स्फूर्ति का अनुभव करेंगे. कार्यक्षेत्र में विस्तार रहेगा तथा व्यापार में वृद्धि और आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. लोगों से मिलना-जुलना और अपना सामाजिक दायरा बढ़ाना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा और उसमें सहजता का अनुभव होगा. भाग्य का साथ 70% से अधिक रहेगा. आज सोमवार का व्रत रखें और सुबह-शाम शिव पूजन करें.
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा. कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. करियर के लिहाज से आगे बढ़ने के प्रयासों में सफलता मिलने का दिन है. व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी. सोचे हुए लाभ अपेक्षा से अधिक प्राप्त कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा. वहीं पारिवारिक संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. यात्राओं के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं. आज भाग्य का साथ 59% रहेगा. ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत करें और सत्यनारायण कथा का पाठ करें.
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. उत्साह के साथ अपने कार्यों को संपन्न कर पाएंगे. वहीं कोई पुराना विवाद या तनाव भी आज शांत होता हुआ दिखाई दे रहा है. स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, इसलिए लापरवाही न करें. कार्यक्षेत्र में एक बार पुनः अपने निर्णयों पर विचार करके आगे बढ़ें. आज भ्रमित होकर या जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें. रिश्तों में सहजता बनाए रखने के लिए संवाद को महत्व दें. परिवार के साथ घूमने-फिरने का अवसर रिश्तों में मधुरता बढ़ाएगा. भाग्य का साथ 66% से अधिक रहेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं. भावनात्मक दृष्टि से आज का दिन रिश्तों और संबंधों को मजबूत करने वाला होगा. किसी मांगलिक कार्य या सामाजिक गतिविधि में सहभागिता रहेगी. कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग आपके कार्यों को आसान बनाएगा. जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें आज थोड़ी अधिक सजगता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. कई जिम्मेदारियां तनाव दे सकती हैं. वहीं व्यापारिक वर्ग के लिए अनुकूलता बढ़ती दिखाई दे रही है. लेन-देन से जुड़ा कोई पुराना मामला आज सुलझता हुआ दिख रहा है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 68% से अधिक रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.


