Aaj Ka Meen Rashifal: व्यापार से प्रेम जीवन तक चमकेगा भाग्य, रुके हुए काम बनेंगे; बस करें
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. इस दिन आपके रुके हुए कार्य होने की संभावना है तो प्रॉपर्टी जैसे कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है, जो व्यापार के लिए अच्छा रहने वाला है. इसकी वजह से आगे के कार्यों के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा. महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफलता मिलेगी. सकारात्मक सोच आपको बेहतर परिणाम दिलाएगा.
आज का मीन राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिय शनिवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. इस दिन आपके रुके हुए कार्य होने की संभावना है तो प्रॉपर्टी जैसे कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है जो व्यापार के लिए अच्छा रहने वाला है. इसकी वजह से आगे के कार्यों के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा. महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफलता मिलेगी. सकारात्मक सोच आपको बेहतर परिणाम दिलाएगा
सागर के ज्योतिषाचार्य पंडित शोभित शास्त्री जी महाराज बताते हैं कि शनिवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिय खास रहने वाला है. पुरुषोत्तम मास में इस दिन शिव चतुर्दशी हैं और यह दिन मीन राशि वालों के लिए शुभ संकेत देने वाला है. इस दिन जो भी कार्य सकारात्मक सोच के साथ करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी. घर परिवार से लेकर दोस्तो तक का साथ मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य होने की संभावना है. कुल मिलाकर आज का दिन प्रगति, आत्मविश्वास, प्रेम और खुशियों से भरपूर रहेगा. आइए जानते है करियर, स्वास्थ और लव लाइफ मे आज का दिन किस प्रकार रहेगा.
मीन राशि वाले जो भी जातक व्यापार कर रहे हैं या प्रॉपर्टी का काम करना चाहते है खरीदना या बेचना चाहते है काफी समय से लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं तो 13 जून दिन शनिवार यानी कि आज आप कोई प्रॉपर्टी या व्यापार से संबंधित कार्य करना चाहते है उसमें 100 प्रतिशत सफलता मिलेगी. मीन राशि वाले लोगों को आज स्वास्थ्य को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी. क्योंकि आज के योग में आपको हड्डियों के दर्द का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए भारी वजन उठाने से बचे ताकि सेहत ठीक रह सके.
मीन राशि वाले ऐसे लोग जिनके घरों में या जेब में पैसा आने के बाद रुक नहीं रहा है तो आज उनके लिए विशेष दिन है. आज के दिन छोटा सा उपाय करते हैं तो माता लक्ष्मी की कृपा होने लगेगी. इसके अलावा लव लाइफ में पार्टनर से अनबन चल रही हैं, सब कुछ सही नहीं, शादी विवाह में कोई दिक्कत आ रही है तो ऐसे जातकों को 13 जून के दिन विशेष संयोग बन रहा है, जिसमें वह साधारण सा उपाय करते हैं तो पार्टनर से प्रेम बढ़ेगा और शादी विवाह के संयोग बनेंगे.
उपाय
मीन राशि वाले किसी परेशानी में है और उससे मुक्ति चाहते है तो यह उपाय करना चाहिए. जिसमें एक कटोरी दूध, एक मुट्ठी चावल, 10-15 मखाने, 5 बादाम, कुछ किसमिस लेना चाहिए , फिर उबले हुए चावल को दूध में मिक्स कर लें. इसमें बादाम, किस्मिश, मखाने भी डालकर किसी नदी तालाब कुंआ में ले जाकर मछलियों को खिला दे. आपके सभी कार्य 100 प्रतिशत सफलता की और जाएंगे, आपके जीवन में किसी प्रकार की आपत्ति विपत्ति विघ्न बाधा जीवन में नहीं आएगी, हर एक कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


